
यूपी में अब 6 जनवरी को आएगी SIR की ड्राफ्ट लिस्ट... जानें तारीख में क्यों हुआ बदलाव
AajTak
निर्वाचन आयोग के अनुसार, अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी. पहले यह लिस्ट 01 जनवरी को जारी होनी थी. ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद वोटर अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे.
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उत्तर प्रदेश में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) कार्यक्रम की समय-सीमा में महत्वपूर्ण संशोधन किया है. इसके मुताबिक 1 जनवरी, 2026 के आधार पर तैयार की जा रही मतदाता सूची के लिए अब नई तारीख घोषित की गई हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि तारीख में हुए इस बदलाव का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाना है.
निर्वाचन आयोग के अनुसार, अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी. ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद वोटर अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे.
आपत्ति दर्ज कराने की तारीख भी बढ़ी
संशोधित कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक तय की गई है. इस दौरान योग्य नागरिक जिनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है, वे नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं, गलत प्रविष्टियों, मृत मतदाताओं के नाम या दोहरे पंजीकरण को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी.
6 मार्च को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट
इस दौरान नोटिस जारी किए जाएंगे, गणना प्रपत्रों पर निर्णय लिया जाएगा और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. बूथ लेवल अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे. सभी दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची 06 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी. यही सूची आगामी चुनावों में मतदान के लिए मान्य होगी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







