
यूपी: बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने से भगदड़, 2 की मौत, 40 घायल
AajTak
बाराबंकी में सावन के तीसरे सोमवार को जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भयंकर हादसा हो गया. यहां उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जलाभिषेक के दौरान अचानक करंट फैलने से भगदड़ की स्थिति बन गई. इस हृदयविदारक हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि लगभग 40 लोग घायल हो गए हैं.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सावन के तीसरे सोमवार को जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में बड़ा हादसा हो गया. यहां उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जलाभिषेक के दौरान अचानक करंट फैलने से भगदड़ की स्थिति बन गई. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं.
मरने वालों में लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुरा गांव निवासी 22 साल का प्रशांत और एक अन्य श्रद्धालु शामिल हैं. दोनों को त्रिवेदीगंज सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया था.
कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 3 बजे उस समय हुई जब भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में एकत्रित थे.
बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक बंदर बिजली के तार पर कूद गया, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टीन शेड पर गिर गया. तार के गिरते ही उसमें से करंट शेड में फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई. मौके पर डीएम समेत सभी अधिकारी मौजूद हैं.
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










