
यूपी: टप्पल में दुल्हन का घूंघट हटाने पर हुआ बवाल, कोरोना जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा
AajTak
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कोरोना की जांच कर रही थी. एक नवविवाहिता महिला अपनी जांच कराने के लिए जांच केंद्र पर पहुंची. जांच अधिकारी को महिला के नाक और मुंह से सैंपल लेने थे, लेकिन नई नवेली दुल्हन किसी भी हालत में अपना घूंघट हटाने को तैयार नहीं थी.
उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इसे कंट्रोल करने के लिए सरकार की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं. इसके तहत गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है साथ ही आदेश दिए गए हैं कि स्वास्थ्य विभाग की टीम, गांव-गांव जाकर ग्रामीणों का कोरोना टेस्ट करेंगे. बस कुछ इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीणों का कोरोना टेस्ट करने के लिए अलीगढ़ के टप्पल इलाके के साहा नगर सोरौला गयी थी. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. गांव के तमाम लोगों ने अपने एंटीजन टेस्ट कराएं और सैंपल स्वास्थ्य टीम को दिए. इसी बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ कि गांव वालों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला बोल दिया और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के कागजात फाड़ दिए गए और जांच किट छीन लिए गए. इस घटना में दो स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए. स्वास्थ्यकर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और रिपोर्ट दर्ज करवाई है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










