
यूपी: चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर ठगे 15 लाख रुपये, 5 साल बाद कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
AajTak
रामकुमार वर्मा ने झांसा देते हुए कहा कि मोहनलालगंज से जो सुरक्षित सीट है वहां से उसे टिकट दिला देगा, जिसके चलते हरि प्रकाश रावत पार्टी का प्रचार जोरों-शोरों से करने लगे. वर्मा ने पीड़ित रावत की मुलाकात स्वतंत्र देव सिंह से भी करवाई थी. पीड़ित ने बताया कि मुलाकात के बाद राजकुमार ने मुझे अलग से बुलाया और कहा कि उसकी बात ऊपर लेवल पर हो गई है. टिकट के लिए पार्टी फंड में 15 लाख रुपये जमा करने होंगे, जिसकी उसे रसीद भी दी जाएगी.
भाजपा नेता पर चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है. मामला 2016 का है. कोर्ट के आदेश के बाद अब आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित हरि प्रकाश रावत के मुताबिक, 2016 में तत्कालीन मंडल अध्यक्ष रहे राजकुमार वर्मा ने चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये मांगे थे. रुपये देने और फिर टिकट न मिलने के बाद पीड़ित ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










