
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 : दुनियाभर के प्रतिनिधियों ने माना निवेश के लिए UP अच्छी जगह
AajTak
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में विश्व के अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि पहुंचे. इनमें जापान, सिंगापुर और इजराइल ने यूपी के साथ मजबूत साझीदारी को लेकर प्रतिबद्धता दिखायी है. भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा- 'हम उत्तर प्रदेश सरकार के साथ बुंदेलखंड में पानी को लेकर पहले से ही परियोजनाओं में भागीदार हैं.
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआईएस-23) को लेकर विश्व के तमाम बड़े देशों की ओर से सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आयोजित हुए यूपीजीआईएस-23 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में शामिल होने जापान, इजराइल और सिंगापुर के प्रतिनिधि पहुंचे. उन्होंने उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए अच्छी जगह बताया है. साथ ही उत्तर प्रदेश के साथ मजबूत व्यापारिक साझीदारी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी जताई है.
भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने कहा - 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कर्टन रेजर उत्तर प्रदेश के लिए वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक बड़ी शुरुआत है. सिंगापुर और भारत पहले से ही भागीदार देश हैं और यूपी में अपने जुड़ाव को लेकर हम बहुत आश्वस्त हैं.'
भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा- 'हम उत्तर प्रदेश सरकार के साथ बुंदेलखंड में पानी को लेकर पहले से ही परियोजनाओं में भागीदार हैं. अब इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी, इनोवेशन, रक्षा और सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक मजबूत साझेदारी के लिए हम उत्साहित हैं.'
मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रोफेसर डीपी सिंह ने कहा- 'उत्तर प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में ऊंची उड़ान भरी है, जिसमें शिक्षा और कौशल विकास भी शामिल है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य पूरा करने में एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट अहम भूमिका निभाएगा.'
जापान के इकोनॉमिक सेक्शन के काउंसलर त्सुचिया ताकेहीरो ने कहा- 'जापान के लिए भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण भागीदार है. अभी यूपी में 300 विभिन्न कंपनियां हैं, जिनमें मैन्युफैक्चरिंग वगैरह शामिल हैं. लॉजिस्टिक की दृष्टि से यूपी बहुत अच्छी जगह है. जापान सरकार प्रदेश के विकास में हर आर्थिक सहयोग का समर्थन करती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










