
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 2018 के भाषण को आपत्तिजनक बताने वाली याचिका खारिज
AajTak
साल 2018 में अलवर में चुनावी रैली के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक भाषण पर उनके विरोधियों ने आपत्ति दर्ज की थी. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से ही इनकार करते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया. SC ने कहा कि ऐसी याचिकाएं अखबारों के पहले पेज पर खबर छपने की मंशा से ही दाखिल की जाती हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में राजस्थान के अलवर में चुनावी सभा के दौरान कथित आपत्तिजनक स्पीच के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी.
साल 2018 में अलवर में चुनावी रैली के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक भाषण पर उनके विरोधियों ने आपत्ति दर्ज की थी. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से ही इनकार करते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया. साथ सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई. SC ने कहा कि ऐसी याचिकाएं अखबारों के पहले पेज पर खबर छपने की मंशा से ही दाखिल की जाती हैं. इलाहाबाद HC ने लगाई थी फटकार
उत्तर प्रदेश के निवासी नवल किशोर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी. SC से पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी इस याचिका को बदनीयती से दाखिल की हुई बताते हुए 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया था. यहां सुप्रीम कोर्ट में जुर्माना तो नहीं लगाया लेकिन डांट के साथ अर्जी खारिज कर दी.
सीएम योगी के किस बयान पर आपत्ति?
बता दें कि साल 2018 में राजस्थान के अलवर में एक जनसभा के दौरान सीएम योगी ने कहा था कि बजरंगबली ऐसे लोक देवता हैं जो स्वयं बनवासी हैं, गिरवासी हैं, दलित हैं, वंचित हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 नवंबर, 2018 को राजस्थान के अलवर जिले में चुनाव अभियान के दौरान यह भाषण दिया था. सीएम योगी के इसी बयान पर आपत्ति जताते हुए मऊ के निवासी नवल किशोर शर्मा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी.
धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










