
यूपी के कासगंज की भरगैन नगर पंचायत में वैक्सीन पर अफवाहें भारी, जीरो वैक्सीनेशन
AajTak
नगर पंचायत भरगैन की आबादी 30 हजार से अधिक बताई जाती है. इतनी आबादी वाले इस नगर पंचायत के लोग कोरोना को अफवाह बता रहे हैं. जिस समय दुनिया कोरोना के कहर से कराह रही है, अस्पतालों में बेड और अन्य उपकरणों की किल्लत हो रही है, यहां स्थित अस्पताल के गेट पर ताला लटका है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार सुस्त पड़ने के साथ ही शासन-प्रशासन की ओर से वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं. सरकार के प्रयासों को गांव तो गांव, नगर पंचायत भी झटका दे रहे हैं. अब यूपी के कासगंज जिले की नगर पंचायत भरगैन में एक भी व्यक्ति के वैक्सीनेशन नहीं कराने की बात सामने आई है. भरगैन के किसी नागरिक ने कोरोना टेस्ट भी नहीं कराया है. भरगैन के लोग इस कदर अफवाहों के शिकार हो गए हैं कि कोरोना महामारी के भयावह दौर में भी यहां के किसी व्यक्ति ने कोरोना की जांच नहीं कराई. इतना ही नहीं, भरगैन का कोई भी व्यक्ति कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए भी अब तक स्वास्थ्य विभाग के कैंप में नहीं गया है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










