
यूपी की मस्जिदों में नमाज के अलावा अब नहीं जुटेगी भीड़, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने जारी किया फरमान
AajTak
पिछले 10 जून को यूपी के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद लोग पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नूपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में सड़कों पर उतर आए थे. इस दौरान अराजकतत्वों से पत्थरबाजी और आगजनी की थी. अब 17 जून को होने वाले जुमे की नमाज को लेकर सभी जिलों का प्रशासन अलर्ट है.
उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड ने अपने अधीन आने वालीं प्रदेशभर की सभी मस्जिदों के लिए एक आदेश जारी किया है. इसमें वक्फ की मस्जिदों के मुतवल्ली, इंतेजामिया कमेटी और एडमिनिस्ट्रेटर को सख्त हिदायत दी गई है कि मस्जिदों में नमाज के अलावा किसी भी तरह का कोई जलसा (सभा) आयोजित न किया जाए और न ही भीड़ जुटने दी जाए. इस आदेश की एक प्रति प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों को भी भेज दी गई है.
जुमे की नमाज में न दिए जाएं भड़काऊ बयान
बोर्ड के कार्यवाहक प्रशासनिक अधिकारी सैयद हसन रजा रिजवी ने गुरुवार को आदेश में कहा है कि मस्जिदों में नमाज, खास तौर पर जुमे की नमाज में ऐसा कोई भी खुत्बा (भाषण) या कोई ऐसा बयान नहीं होने दें जिससे आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो.
10 जून को हुए उपद्रव के मद्देनजर दिया आदेश
बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने बताया कि पिछली 10 जून को देश के विभिन्न राज्यों में जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव से उपजे हालात के मद्देनजर यह आदेश जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था अगले आदेशों तक लागू रहेगी.
ड्रोन और अतिरिक्त फोर्स के साथ पुलिस अलर्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










