
यूपी एटीएस की गिरफ्त में आया सैयद काजी अरशद, काफी दिनों से थी तलाश
AajTak
पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी करने वाले सैय्यद काजी अरशद के साथी आफताब आलम, मैनुद्दीन शेख समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इन लोगों से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे. हालांकि, इस दौरान सैयद काजी अरशद एटीएस की पकड़ में नहीं आ पाया था. एटीएस लगातार इसकी तलाश कर रही थी.
यूपी एटीएस ( UP ATS) ने पचास हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सैयद काजी अरशद है. अवैध हथियार तस्करी मामले में एटीएस इसकी तलाश कर रही थी. 28 अक्टूबर को इसके साथी आफताब आलम, मैनुद्दीन शेख समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस लोगों ने भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे.
जानकारी के मुताबिक, सैयद काजी अरशद अवैध हथियार और कारतूसों की तस्करी करने के साथ इनके निर्माण में संलिप्त था. अक्टूबर में की गई एटीएस की कार्रवाई में आरोपी पकड़ में नहीं आ सका था. इसके बाद फरार सैयद काजी अरशद पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
रविवार को पुलिस को सैय्यद काजी के आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना इलाके में होने की सूचना मिली थी. इसके बाद एटीएस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को धर-दबोचा. आरोपी पर पूर्व में लखनऊ के कैसरबाग और थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ में भी केस दर्ज हुए हैं.
28 अक्टूबर बिलरियागंज में की गई कार्रवाई में आरोपियों के पास से भारी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद हुए थे. इसके साथ ही अर्द्धनिर्मित आधुनिक पेन गन (PEN GUN) भी बरामद की गई थी.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










