
यूपी उपचुनावों में बीजेपी को लखीमपुर विधायक की पिटाई से कोई फर्क पड़ेगा क्या? | Opinion
AajTak
हाल फिलहाल हो रही हर घटना को यूपी में होने जा रहे उप चुनावों से जोड़ कर देखा जा रहा है. पुलिस एनकाउंटर में जातीय राजनीति और लखीमपुर खीरी में बीजेपी की विधायक की पिटाई से लेकर बहराइच दंगे तक - ऐसी हर घटना का उप चुनावों पर असर पड़ना ही है.
लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक के साथ हुई मारपीट का मामला काफी तूल पकड़ रहा है. बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की पिटाई का मामला यूपी की जातीय राजनीति में उलझी हुई नजर आ रही है.
9 अक्टूबर, 2024 को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की सरेआम पिटाई कर दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है - अब विवाद इस बात पर हो रहा है कि बीजेपी विधायक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है.
इस मामले मामले में पुलिस के दिलचस्पी न दिखाने की वजह बीजेपी विधायका का उस जाति से न होना माना जा रहा है, जो यूपी में फिलहाल हावी बताई जा रही है. वैसे ये दलील तो ठीक ही लगती है कि सत्ताधारी दल के विधायक को सरेआम थप्पड़ मारे जाने के बावजूद एक FIR तक नहीं दर्ज हो पा रही है.
ये बातें इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये सब यूपी में 10 सीटों के लिए होने जा रहे उप चुनावों से ठीक पहले हो रहा है - जाहिर, उप चुनावों पर कुछ न कुछ असर तो होगा ही.
जातीय आधार पर बंट गई है यूपी की राजनीति?
उत्तर प्रदेश में जातीय राजनीति का खूब बोलबाला लगता है. हाल ही में सुल्तानपुर के सर्राफा व्यवसाई के यहां हुई डकैती के बाद ये मुद्दा काफी उछाला गया था - और उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी मोर्चा संभाल लिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










