
यूपी: अग्निवीरों को ट्रेनिंग देना रिटायर्ड फौजी को पड़ा भारी, दबंगों ने लाठी-डंडे से कर दी पिटाई
AajTak
लालगंज थानाक्षेत्र के लालगंज कस्बा स्थित पुलिस चौकी से महज़ तीन सौ मीटर दूर एक रिटायर्ड फौजी की आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पिटाई कर दी. लालगंज पुलिस ने दो नामजद समेत आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अग्निवीरों को तैयार करने वाले एक रिटायर्ड फौजी ट्रेनर को दबंगों ने महज इसलिए बुरी तरीके से पिटाई कर दी क्योंकि वह देश की सेवा करने का जज्बा रखने वाले युवाओं की एक टीम तैयार कर रहे थे. दबंगों ने फौजी को लाठी डंडे से बुरी तरीके से पीटकर- पीटकर लहूलुहान कर दिया. जिसका इलाज बस्ती के जिला अस्पताल में चल रहा है. दरअसल, लालगंज थानाक्षेत्र के लालगंज कस्बा स्थित पुलिस चौकी से महज़ तीन सौ मीटर दूर एक रिटायर्ड फौजी की आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पिटाई कर दी . लालगंज पुलिस ने दो नामजद समेत आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
थाना क्षेत्र के रोवांगोवां निवासी रिटायर्ड फौजी गंगा प्रसाद यादव पुत्र राम अचल ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सेना से सेवानिवृत्त के बाद लालगंज के चौबाह स्थित खेल मैदान पर प्रतिदिन व्यायाम करने जाता हूं. रोज की तरह रविवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे व्यायाम कर घर वापस लौट रहा था. जैसे ही महादेवा लालगंज मुख्य मार्ग पर पहुंचा ही था कि बन्नी गांव निवासी भालचंद यादव व इसी थाना क्षेत्र के गोनार गांव निवासी हरिओम यादव समेत आधा दर्जन से अधिक संख्या में आये लोगों ने हमला कर लात घूसों व लाठी डंडे से पीटने लगे. जान बचाकर कस्बे में स्थित अपनी आफिस में भागा तो वे लोग अंदर घुसकर पीटने लगे.
पीड़ित रिटायर्ड फौजी का कहना है कि वह आसपास के युवाओं को तैयार करने के लिए एक खेल मैदान बनाकर अग्निवीर की ट्रेनिंग देते हैं. कुछ दबंगो को इनका यह काम रास नहीं आया और उन्होंने उनको निशाना बनाकर जान से मारने की कोशिश की. वहीं गंगा यादव के ट्रेनिंग कैंप के अग्निवीर प्रशिक्षुओं का कहना है कि हम लोगों से गांव के ही कुछ दबंग जबरजस्ती चंदा मांगते थे. चंदा ना देने की वजह से हमारे ट्रेनर के साथ मारपीट की गई. उसने बताया कि मैदान पर भालचंद यादव आते थे और हम लोगों से चंदा मांगते थे और कहते थे कि किस चंदे से डीजे लगवा आएंगे.अ
मामले में एएसपी दीपेंद्र चौधरी का कहना है कि घटना संज्ञान में है. फौजी ने तहरीर देकर यह बताया है कि उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है. इसके लिए मैंने थानाध्यक्ष को निर्देशित कर दिया है कि घटनास्थल का मौका मुआयना करके दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










