
'यूनुस ने बांग्लादेश को टेररिस्ट स्टेट बना दिया, बदला लूंगी...', अंतरिम सरकार पर शेख हसीना का वार
AajTak
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संविधान की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाल ही में उन पुलिसकर्मियों की विधवाओं के साथ वर्चुअल संवाद किया जिनके पति प्रदर्शनकारियों की हिंसा के शिकार बने थे. उन्होंने नोबेल विजेता यूनुस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने देश को 'आतंकी राज्य' में बदल दिया है.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में उन पुलिसकर्मियों की विधवाओं के साथ एक वर्चुअल संवाद किया, जिनके पति प्रदर्शनकारियों के हमलों में मारे गए थे. इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में बढ़ती आतंकी गतिविधियों की निंदा की और कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता यूनुस ने देश को एक 'टेररिस्ट स्टेट' में तब्दील कर दिया है.
शेख हसीना ने कहा, "यह सरकार को गिराने के लिए उसी साजिश का हिस्सा है, जिसके तहत धानमंडी में बांगबंधु मेमोरियल (राष्ट्रपिता शेख मुजीब के ऐतिहासिक निवास) को ध्वस्त किया गया." उन्होंने वादा किया कि प्रत्येक पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी और हत्यारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश के संबंध भारत के लिए खतरा? यूनुस के सलाहकार ने दिया जवाब
"मैं लौटूंगी और पुलिसकर्मियों की मौत का बदला लूंगी"
छात्र आंदोलन के दौरान सिराजगंज में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया था. वहां दर्जनभर से अधिक पुलिस अधिकारी मारे गए और कुछ के शवों को जलाया गया था. इस हिंसा पर शेख हसीना ने कहा, "मैं लौटूंगी और हमारे पुलिसकर्मियों की मौतों का बदला लूंगी."
शेख हसीना ने जोर देकर कहा कि यूनुस की अंतरिम सरकार में एक स्वयंभू छात्र नेता है जो कहता है कि बिना पुलिसकर्मियों की हत्या के कोई क्रांति नहीं होती. उन्होंने कहा, "हमें इस अराजकता को समाप्त करना होगा."

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









