
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को दिल्ली पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
AajTak
दिल्ली पुलिस ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया, पुलिस ने उन्हें मुख्य साजिशकर्ता बताया और 7 दिन की रिमांड मांगी.
दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में हुए 'शर्टलेस' विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उन्हें मुख्य साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) करार देते हुए पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया और 7 दिन की पुलिस रिमांड (कस्टडी) की मांग की है. फिलहाल कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली की अदालत में दलील दी कि एआई समिट के दौरान विभिन्न राज्यों से आए प्रदर्शनकारियों को संगठित करने में चिब की मुख्य भूमिका थी. इस मामले की जांच के लिए आरोपी को देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाने की जरूरत है.
पुलिस के अनुसार, जब अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि समिट में मौजूद थे, तब इन प्रदर्शनों को अंजाम दिया गया. ये गिरफ्तारी प्रदर्शनकारियों की पहचान और साक्ष्यों को जुटाने की प्रक्रिया के तहत की गई है.
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि एआई समिट के दौरान कई देशों के प्रतिनिधि मौजूद थे. उसी वक्त विभिन्न राज्यों से लोग इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन किया.
पुलिस का मानना है कि इस पूरी साजिश के पीछे उदय भानु चिब का हाथ है. जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी को उन ठिकानों पर ले जाना जरूरी है, जहां से अन्य लोग इस प्रदर्शन में शामिल होने आए थे. पुलिस ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना की गहराई से जांच आवश्यक है.
हास्यास्पद है कस्टडी

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










