
यूट्यूब पर रातभर जिहादी वीडियो देखता था प्रयागराज कांड का आरोपी लारेब, सामने आया PAK कनेक्शन, चौंकाने वाले खुलासे
AajTak
प्रयागराज में जिस लारेब हाशमी ने बस कंडक्टर ने पर चापड़ से हमला किया था उसे लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. लारेब पाकिस्तानी मौलाना से काफी प्रभावित था. अब लारेब हाशमी के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में फीस व अन्य खर्चों को लेकर हुई फंडिंग की भी जांच की जा रही है.
प्रयागराज में बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला करने वाले लारेब हाशमी नाम के B-tech स्टूडेंट को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक. हाशमी अपने मोबाइल फोन पर ज्यादातर जिहादी तकरीरें सुनता था,जिसमे कई पाकिस्तानी मौलाना भी हैं. उसके मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में ज्यादातर लिंक जिहादी चरित्र के मिले हैं.लारेब हाशमी के मोबाइल को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है इसके आतंकी कनेक्शन की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.
परिजनों की भी हो रही है जांच
वारदात को अंजाम देने के बाद लारेब हाशमी ने खुद वीडियो बनाए थे. उसके घर से मिले कंप्यूटर मोबाइल पेन ड्राइव और चिप को भी फोरेंसिक लैब में भेजा गया है.उसके और परिवार के दूसरे लोगों के बैंक पासबुक की भी जांच शुरू की गई है. यूपी एटीएस और आईबी ने अपने स्तर पर जांच और पूछताछ शुरू कर दी है. हाशमी के कुछ करीबी लोगों को भी सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के लिए उठाया है.कॉलेज प्रबंधन ने हाशमी को फिलहाल निलंबित कर दिया है और उसके निष्कासन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है.
सुबह चार बजे तक देखता था वीडियो
लारेब हाशमी के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में फीस व अन्य खर्चों की फंडिंग की भी जांच की जा रही है.जांच में यह बात सामने आई है कि बीते 8 महीने से सुबह 4 बजे तक लारेब जिहादी वीडियो देख रहा था.लारिब ने दो महीने में सबसे ज्यादा वीडियो पाकिस्तान के मौलाना खादिम हुसैन रिजवी देखे थे. मौलाना की तकरीर सुनकर लारेब पाकिस्तानी शब्दों का हू ब हू इस्तेमाल करने लगा था.गोरखपुर में मंदिर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा की तरह ही लारेब हाशमी भी यूट्यूब के जरिए सेल्फ रेडिकलाइज्ड हो चुका था
मौलाना खादिम से प्रभावित है आरोपी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








