
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को, वकील को दी गई चार्जशीट की अधूरी कॉपी
AajTak
Jyoti Malhotra News: पाकिस्तान जासूसी मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी. अदालत ने उनके वकील को चार्जशीट की अधूरी प्रति सौंप दी. पुलिस ने मामला संवेदनशील बताते हुए पूरी चार्जशीट न देने का अनुरोध किया. ज्योति की यात्राओं में पाकिस्तान, चीन और नेपाल शामिल हैं. अगली पेशी पर पूरी जांच की जाएगी.
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का मामला हिसार की अदालत में चर्चा का विषय बना हुआ है. मंगलवार को अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस ने ज्योति को पेश किया और अदालत ने चार्जशीट की अधूरी कॉपी उनके वकील कुमार मुकेश को सौंप दी. वकील ने बताया कि अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. उन्होंने कहा कि अगली पेशी पर चार्जशीट की पूरी जांच की जाएगी.
पुलिस ने अदालत से चार्जशीट की पूरी कॉपी न देने का अनुरोध किया था. उनका कहना था कि यह मामला देश के लिए संवेदनशील है और चार्जशीट में पाकिस्तान एजेंटों के साथ ज्योति की चैटिंग जैसी जानकारियां शामिल हैं, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. अदालत ने पुलिस के अनुरोध को मानते हुए चार्जशीट की अधूरी प्रति वकील को प्रदान की.
ज्योति मल्होत्रा को 16 मई 2025 को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. 17 मई को सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें 5 दिन के रिमांड पर अदालत में पेश किया. इसके बाद 22 मई को 4 दिन के रिमांड पर पेशी हुई और 26 मई को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. जून और जुलाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई बार सुनवाई हुई और हर बार 14 दिन की न्यायिक हिरासत तय की गई.
क्या है केस का बैक ग्राउंड? अगस्त में भी मामला अदालत में चर्चा में रहा. 4 अगस्त को वीसी से सुनवाई हुई और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया. 5 अगस्त को ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई. 14 अगस्त को एसआईटी ने 2,500 पेज की चार्जशीट पेश की. 25 अगस्त को अदालत में ज्योति की पेशी हुई और अगली सुनवाई 2 अक्टूबर तय की गई थी, जिसे अब 1 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा.
ज्योति ने किन देशों की यात्रा की? ज्योति ने आरोपों के अनुसार कई देशों की यात्राएं कीं. अप्रैल में वे पाकिस्तान गईं और 25 दिन बाद भारत लौटीं. 10 जून को चीन और 10 जुलाई को नेपाल के काठमांडू में गईं. इसके पहले उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर से पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उनका नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज से भी इंटरव्यू हुआ.
ज्योति के मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. इस दौरान चार्जशीट की पूरी प्रति और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










