
युवक ने थाने में घुसा दी कार, रोक रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर हवा में उछाला - Video
AajTak
हरियाणा के यमुनानगर के पुलिस स्टेशन बिलासपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक व्यक्ति अपनी कार को तेज रफ्तार में भगाते हुए सीधा पुलिस स्टेशन के अंदर घुस आया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
हरियाणा के यमुनानगर के पुलिस स्टेशन बिलासपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक व्यक्ति अपनी कार को तेज रफ्तार में भगाते हुए सीधा पुलिस स्टेशन के अंदर घुस आया. यही नहीं नशे में धुत व्यक्ति ने दो पुलिस कर्मियों को भी कुचलने का प्रयास किया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता वह तेज रफ्तार से अपनी कार को भगाते हुए थाने से फरार भी हो गया.
इस दौरान एसएचओ ने अपनी सरकारी गाड़ी से उसका पीछा किया तो उसने एसएचओ की गाड़ी को भी टक्कर मार दी. हालांकि, आगे जाकर उसकी कार कीचड़ में फंस गई और पुलिस ने उसे पकड़ लिया. इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है.
यह भी पढ़ें: Haryana: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने कार को मारी टक्कर, बाइक सवार दोस्तों की गई जान, CCTV में कैद हुआ हादसा
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि जब पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह दो पुलिस कर्मियों को भी कार से टक्कर मार देता है, जिससे दोनों पुलिसकर्मी हवा में उछल जाते हैं. खबर लगते ही एसएचओ जगदीश चंद्र ने अपनी सरकारी गाड़ी से आरोपी का पीछा किया तो नशे में धुत व्यक्ति ने एसएचओ की गाड़ी में भी जोरदार टक्कर मार दी और फिर भागने की कोशिश की. कई किलोमीटर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन आखिरकार उसकी कार आगे जाकर कीचड़ में फंस गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया.
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी का मकसद क्या था और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










