
युवक की हत्या के बाद भीलवाड़ा में तनाव, राजस्थान में सांप्रदायिक हिंसा के मामले अब शहर-शहर
AajTak
राजस्थान में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. जोधपुर, भरतपुर के बाद अब भीलवाड़ा में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. एक समुदाय के युवक की हत्या के बाद विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी और हिंदू जागरण मंच ने बुधवार को भीलवाड़ा बंद की घोषणा की है.
राजस्थान में एक बार फिर माहौल गरम हो रहा है. इस बार माहौल गरमाया है भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक हत्या से. खबरों के मुताबिक, कल रात भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में ब्रह्माणी स्वीट्स के पास कथित रूप से दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने चाकू मारकर 22 साल के युवक आदर्श तापड़िया को गंभीर रूप से घायल कर दिया.
अस्पताल पहुंचने तक आदर्श तापड़िया की मौत हो गई. युवक की हत्या की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री गणेश प्रजापत, भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी समेत बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल में जमा हो गए. हत्या में मारे गए युवक के परिवार का कहना कि हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव नहीं उठाएंगे.
भीलवाड़ा शहर में व्याप्त तनाव को देखते हुए शहर के पांचों थाना क्षेत्रों में एसटीएफ और आरएसी के जवान तैनात किए गए. विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी और हिंदू जागरण मंच ने बुधवार को भीलवाड़ा बंद की घोषणा की है. जिला प्रशासन ने आज सुबह 6 बजे से कल सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए भीलवाड़ा शहर में इंटरनेट बंद के आदेश जारी किए हैं.
राजस्थान में सांप्रदायिक हिंसा के मामले अब शहर-शहर
भीलवाड़ा - मोटरसाइकिल सवार दो समुदाय के लोगों में झगड़ा. अगले दिन एक समुदाय के युवक को चाकूओं से गोदकर हत्या. तीन पकड़े गए, दो नाबालिग. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का आज सुबह आठ बजे से प्रदर्शन.
जोधपुर- ईद के मौक़े पर झंडे लगाने को लेकर दो समुदाय भिड़े. सुबह फिर से झड़प हुई. एक को चाकू लगी, दूसरे का टांग तोड़ा. 30 के करीब घायल. दो दिन बाद फिर चाकूबाजी हुई तो 12 मई तक कर्फ़्यू लगाया गया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










