
युद्ध रुका... जानें क्या बोले भारत, पाकिस्तान और अमेरिका
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर की घोषणा हो गई है. पाकिस्तान भारत से बातचीत के लिए कई दिनों से अमेरिका के संपर्क में था. संघर्ष विराम के बाद भारत सहित अमेरिका और पाकिस्तान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. जानते हैं किसने क्या कहा?
पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया. उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे. सीजफायर की घोषणा के बाद किस देश ने क्या कहा?
सीजफायर के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी. इसमें फैसला लिया गया था कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल, और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है. मिसरी ने कहा कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
ट्रंप ने ट्वीट कर दी बधाई वहीं सीज फायर को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि मैं यह घोषणा करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहा हूं कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति जताई है. दोनों देशों को सामान्य समझदारी और श्रेष्ठ बुद्धिमत्ता का परिचय देने के लिए बधाई.
अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि बीते 48 घंटों के दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उन्होंने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के साथ गहन बातचीत की है. इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर दी सीजफायर की जानकारी पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं, अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना.
कई दिनों से पाकिस्तान भारत से बातचीत करने की कोशिश में था ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के एनएसए एयर आईएसआई चीफ असीम मलिक एनएसए अजीत डोभाल से बात करने की कोशिश कर रहे थे. एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर पिछले कई दिनों से पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम को लेकर अपने अमेरिकी समकक्षों से बातचीत कर रहे थे. दोनों लगातार प्रधानमंत्री को इस मामले में अपडेट कर रहे थे. भारत ने अपनी शर्तों पर संघर्ष विराम का फैसला किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









