
'यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा कानूनन सही नहीं': प्रकाश आंबेडकर ने किया दावा
AajTak
अलगाववादी नेता यासीन मलिक को NIA कोर्ट ने टेरर फंडिंग के मामले में दोषी पाते हुए दो केसों में उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही यासीन मलिक पर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है. यासीन मलिक को UAPA की धारा 18, 19, 20, 38 और 39 के तहत दोषी पाया गया.
कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा दिए जाने के फैसले को अधिवक्ता प्रकाश आंबेडकर ने गलत बताया है. उन्होंने यूएपीए की धाराओं में यासीन को उम्रकैद की सजा पर सवाल उठाए. प्रकाश ने कहा कि एनआईए कोर्ट ने यासीन मलिक को यूएपीए की उन धाराओं के तहत दोषी ठहराया है, जिन्हें हमारा कानून अस्तित्वहीन मानता है. बता दें कि प्रकाश आंबेडकर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोते हैं. प्रकाश वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी के अध्यक्ष भी हैं.
उन्होंने कहा कि धारा 124(1) और 124(ए) देशद्रोह कानून एक औपनिवेशिक कानून (colonial law) है, जिसे लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स द्वारा इंग्लैंड में समाप्त कर दिया गया है. अधिवक्ता प्रकाश आंबेडकर ने बताया कि संसद ने 44वें संशोधन में उपखंड 4 और उपखंड 7 को हटा दिया है. ऐसे में कोई उपखंड 4 या उपखंड 7 नहीं रहा है. जब संविधान में ये दो उपखंड नहीं हैं और 1967 के रोकथाम अधिनियम को संसद द्वारा अलग रखा गया है. ऐसे में इसे किसी भी कोर्ट द्वारा लागू नहीं किया जा सकता है क्योंकि ये कानून मौजूद नहीं है.
लेकिन उस हिंसा को लेकर क्या, जिसमें इतने लोगों की जान चली गई और JKLF चीफ को इसके लिए दोषी ठहराया गया है. इस सवाल को प्रकाश आंबेडकर ने सही ठहराया और कहा कि ना सिर्फ कश्मीर में बल्कि भारत के अन्य हिस्सों में बम विस्फोटों के कारण कई लोगों ने जान गंवाई है. इन ब्लास्ट को भारतीयों ने अंजाम दिया है या बाहर के लोगों ने, इसकी जांच की जरूरत है और सजा अदालत तय करेगी.
आगे अधिवक्ता आंबेडकर ने कहा कि अगर हिंसा हुई है और अगर इस हिंसा के कारण लोग हताहत हुए हैं तो आईपीसी के तहत ऐसी धाराएं हैं जिनमें किसी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है लेकिन यहां कोई उप खंड 4 नहीं है और अनुच्छेद 22 के उप खंड 7 को हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि आज प्रिवेंटिव डिटेशन पर कोई कानून नहीं है, इसलिए उन्होंने कोर्ट से अपील की है कि वह जो इशारा कर रहे हैं, उसकी जांच की जाए. जब अनुच्छेद 22 का कोई उप खंड 4 या उप खंड 7 नहीं है तो यूएपीए के कोई मायने नहीं हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










