
यासीन मलिक की 11 साल की बेटी का इस्तेमाल कर रहा PAK, पीएम मोदी पर साधा निशाना
AajTak
रजिया सुल्तान आतंकी गतिविधियों के अपराध में उम्रकैद की सजा काट रहे अपने पिता की रिहाई की उम्मीद कर रही है. इसी कड़ी में रजिया ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (मुजफ्फराबाद) की संसद को संबोधित किया. रजिया ने संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा.
कश्मीर के अलगाववादी नेता और टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे यासीन मलिक (Yasin Malik) की बेटी इन दिनों चर्चा में है. खबर है कि पाकिस्तान अपने प्रोपेगैंडा के लिए यासीन मलिक की 11 साल की बेटी रजिया सुल्तान (Razia Sultan) का इस्तेमाल कर रहा है.
रजिया सुल्तान आतंकी गतिविधियों के अपराध में उम्रकैद की सजा काट रहे अपने पिता की रिहाई की उम्मीद कर रही है. इसी कड़ी में रजिया ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (मुजफ्फराबाद) की संसद को संबोधित किया. रजिया ने संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा.
पीएम मोदी पर साधा निशाना
रजिया ने कहा कि मेरे पिता यासीर मलिक ने जिंदगीभर कश्मीर के लिए काम किया. वह कश्मीर की भलाई के पुरोधा रहे हैं. अगर मेरे पिता को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचता है तो मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराऊंगी.
रजिया ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि कश्मीर एकजुट होकर उनके पिता की रिहाई की मांग करे. अगर उन्हें फांसी दी जाती है तो यह भारत पर काला धब्बा होगा.
यासीन मलिक आतंकी और अलगाववादी गतिविधि में शामिल रहा है और उसकी गतिविधियों को 'रेयरेस्ट ऑफ द रेयर' मानते हुए फांसी की सजा देने की भी मांग की गई थी. यासीन मलिक को आईपीसी की धारा 121 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना) के तहत दोषी ठहराया गया था, जिसमें मौत की सजा का प्रावधान है. बता दें कि टेरर फंडिंग केस में NIA ने यासीन मलिक के लिए सजा-ए-मौत की मांग की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










