
'याराना तुम निभाओ और...', शाहिद अफरीदी और अनुराग ठाकुर की तस्वीर पर सुप्रिया श्रीनेत का निशाना
AajTak
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर जय शाह, शाहिद अफरीदी और अनुराग ठाकुर का वीडियो व तस्वीरें साझा कर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी दूसरों पर तो आरोप लगाती है, लेकिन अपने नेताओं के पाकिस्तान खिलाड़ियों संग मेलजोल पर चुप रहती है. इस बयान से सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई.
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए बीजेपी और ICC के चेयरमैन पद पर काबिज जय शाह पर निशाना साधा है.
सुप्रिया श्रीनेत ने अपने पोस्ट में एक वीडियो डाला है, जिसमें जय शाह, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर साथ बैठेकर मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में तीनों को आपस में हंसकर बातचीत करते देखा जा सकता है. इस पर टिप्पणी करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा, 'जय शाह और शाहिद अफरीदी का क्या याराना है! मानना पड़ेगा.'
इसी सिलसिले में उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें शाहिद अफरीदी और अनुराग ठाकुर की एक तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'गुलु गुलु तुम करो, चोंचे तुम लड़ाओ, याराना तुम निभाओ और सवाल हमसे पूछोगे? शर्म करो घटिया भाजपाईयों.'
कांग्रेस प्रवक्ता के इन पोस्ट्स ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. जहां एक ओर कई यूजर्स ने उनके इस बयान का समर्थन किया और जय शाह पर सवाल उठाए.
रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. इस जीत के जश्न के बीच सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है.
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी हमेशा दूसरों पर सवाल उठाती है, लेकिन जब उनके अपने नेता पाकिस्तान के खिलाड़ियों से दोस्ताना अंदाज़ में मिलते हैं तो चुप्पी साध लेते हैं. भारत-पाकिस्तान मैच के बाद जहां क्रिकेट फैंस जीत का जश्न मना रहे थे, वहीं सुप्रिया श्रीनेत के इस बयान ने राजनीति को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










