
'यादव सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं...', सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र को दिया टिकट तो अखिलेश पर भड़के निरहुआ
AajTak
समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ सीट से एक बार फिर धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया है. इसको लेकर बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अखिलेश यादव पर भड़क गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी यादव को ही टिकट देना था तो यादव सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं.
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट (Azamgarh Seat) पर अपना प्रत्याशी उतार दिया है. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है. इसको लेकर आजमगढ़ से बीजेपी सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) ने अखिलेश यादव से पूछा कि अगर किसी यादव को ही लड़ाना तो यादव सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं.
आजतक से बात करते हुए दिनेश लाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को आजमगढ़ में फिर से परिवार को भेजने की जरूरत नहीं थी. बीजेपी सांसद ने कहा, "आजमगढ़ में किसी और प्रत्याशी को उतारा जा सकता था. यही जो उनकी सोच है कि अगर यादव ही लड़ाना है तो सिर्फ उनके घर में ही पैदा हुए हैं बाकी पूर्वांचल में उनको कोई यादव नहीं दिखता है. ये दिक्कत है."
आजमगढ़ से बीजेपी सांसद निरहुआ ने कहा, "अखिलेश यादव को किसी स्थानीय यादव पर भरोसा नहीं है इसलिए वो अपने परिवार से ऊपर नहीं उठ पाए."
वहीं अहीर रेजिमेंट को लेकर कहा कि इसके खुद जिम्मेदार अहीर हैं क्योंकि अहीरों ने कभी सही प्रत्याशी चुना ही नहीं. अगर वह भारतीय जनता पार्टी और अहीर को पसंद करते तो कब का अहीर रेजिमेंट गठित हो गया होता.
निरहुआ ने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है. उन्होंने गाना गाकर जनता से अपील की कि देश की तरक्की और खुशहाली के लिए भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत दिलाए.
उपचुनाव में मिली थी धर्मेंद्र यादव को हार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










