
याददाश्त खो चुके शख्स ने बीवी को पहचानने से किया इंकार, कहा- 'मेरी तो अभी शादी ही नहीं हुई!
AajTak
2019 की एक ठंडी रात, इटली की सड़कों पर एक तेज रफ्तार कार ने लुचियानो ड'आडामो की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया. वह सड़क किनारे गिरा और कोमा में चला गया. जब महीनों बाद उसकी आंखें खुलीं, तो डॉक्टरों को उम्मीद थी कि वह फिर से सामान्य जिंदगी जी पाएगा. लेकिन वह लुचियानो जो उठा, वह 63 साल का शख्स नहीं था.
2019 की एक ठंडी रात, इटली की सड़कों पर एक तेज रफ्तार कार ने लुचियानो ड'आडामो की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया. वह सड़क किनारे गिरा और कोमा में चला गया. जब महीनों बाद उसकी आंखें खुलीं, तो डॉक्टरों को उम्मीद थी कि वह फिर से सामान्य जिंदगी जी पाएगा. लेकिन वह लुचियानो जो उठा, वह 63 साल का शख्स नहीं था. वह खुद को 24 साल का युवक मानता है, जो अब भी 1980 के दशक में जी रहा था.
'जिंदगी से 39 सालों का गायब हो जाना'
ऑडी सेंट्रेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कोमा से जागने के बाद लुचियानो को महसूस हुआ कि उसकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा कहीं गुम हो गया था. शादी? बच्चे? करियर? ये सब बातें उसकी यादों से मिट चुकी थीं. उसकी पत्नी, जिसने बरसों तक उसके साथ हर सुख-दुख बांटा था, अब उसे एक अजनबी बूढ़ी औरत लगती थी. उसके बेटे, जो उसे प्यार से 'पापा' कहकर बुलाते थे, उसकी नजरों में बस किसी अनजाने चेहरे से ज्यादा कुछ नहीं थे.
'मुझे तो सिर्फ मेरी मंगेतर याद है'
लुचियानो को अब सिर्फ अपने 24 साल का प्यार याद है. वो बार-बार कहता है मेरी मंगेतर कहा हैं. बार-बार कहता. वह मेरा इंतजार कर रही होगी. लुचियानो अब उस गुमशुदा प्यार को ढूंढने के लिए बेचैन था.
'दुनिया बदल चुकी थी, लेकिन लुचियानो नहीं'

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












