
यात्रियों ने रनवे पर बैठकर खाया था खाना... अब IndiGo पर 1.5 करोड़, मुंबई एयरपोर्ट पर 90 लाख का जुर्माना
AajTak
सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के बाहर रनवे पर कुछ यात्री जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे. आरोप था कि कोहरे की वजह से फ्लाइट में देरी हो गई थी और बाद में यात्रियों को रनवे पर बैठाकर खाना खिलाया गया.
फ्लाइट में देरी के बाद कुछ यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे के पास बैठकर खाना खाया था. इसको लेकर अब बड़ा एक्शन हुआ है. अब IndiGo को जुर्माने के तौर पर 1.5 करोड़ और मुंबई एयरपोर्ट को फाइन के तौर पर 90 लाख रुपये चुकाने होंगे. ये जुर्माना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने लगाया है. इसके साथ ही दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
इंडिगो पर लगा 1.5 करोड़ का जुर्माना एयरलाइन पर लगा अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है.
डीजीसीए ने दोनों इकाइयों को 30-30 लाख रुपये का जुर्माना भरने को कहा है. वहीं, बीसीएएस ने इंडिगो को 1.2 करोड़ रुपये और मुंबई एयरपोर्ट को 60 लाख रुपये चुकाने को कहा है. इस तरह इंडिगो दोनों बॉडीज को कुल मिलाकर 1.5 करोड़ वहीं मुंबई एयरपोर्ट दोनों को कुल मिलाकर 90 लाख रुपये देगा.
बता दें कि सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के बाहर रनवे पर कुछ यात्री जमीन पर बैठकर खाना खा रहे थे. आरोप था कि कोहरे की वजह से फ्लाइट में देरी हो गई थी और बाद में यात्रियों को रनवे पर बैठाकर खाना खिलाया गया.
इस मामले पर बाद में इंडिगो ने माफी भी मांगी थी. इंडिगो ने कहा था कि यात्री दरअसल फ्लाइट से दूर नहीं जाना चाहते थे, जिस वजह से उन्हें वहीं खाना सर्व किया गया.
स्पाइसजेट और एअर इंडिया पर भी फाइन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










