
याक चीज से गुच्ची तक... EU नेताओं को राष्ट्रपति भवन के भोज में परोसे गए ये हिमालयी व्यंजन
AajTak
राष्ट्रपति भवन में ईयू नेताओं के सम्मान में आयोजित भोज में हिमालयी व्यंजनों पर आधारित खास मेन्यू परोसा गया. इसमें कश्मीर से पूर्वोत्तर तक के पारंपरिक स्वाद आधुनिक अंदाज में पेश हुए. गुच्छी, याक चीज, रागी और कश्मीरी सेब जैसे व्यंजन शामिल थे.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इन दोनों नेताओं के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को डिनर की मेजबानी की. राष्ट्रपति भवन में यूरोपीय यूनियन के नेताओं के सम्मान में आयोजित भोज में भारत की हिमालयी पाक विरासत पर आधारित विशेष व्यंजन परोसे गए.
राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस डिनर में मेन्यू हिमालयी क्षेत्रों की पाक कला पर आधारित था. इस मेन्यू में कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर क्षेत्र के पारंपरिक पकवान और उन्हें पकाने की तकनीक को आधुनिक फाइन-डाइनिंग अंदाज में पेश किया गया. भोजन की शुरुआत जाखिया आलू, हरी टमाटर चटनी के साथ ही झंगोरा की खीर और मेह लून, व्हाइट चॉकलेट के साथ की गई.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के 'एट होम' में मेहमानों ने चखा पूर्वोत्तर के व्यंजनों का स्वाद, खास पटके से हुआ स्वागत
इसके बाद सूप में सुंदरकला ठिचोनी परोसी गई, जो उत्तराखंड की कुट्टू नूडल्स की डिश है, जिसमें तिब्बती प्रभाव है. साइड डिश में याक चीज कस्टर्ड के साथ भांग मठरी, सरसों और लौकी के साथ ग्लेज की गई बिच्छू बूटी पत्ता और सर्दियों की गाजर की कढ़ी भी शामिल थी. मेन कोर्स में गुच्छी (मोरेल मशरूम) और सोलन मशरूम को खसखस, जली टमाटर सॉस और हिमाचली स्वर्णू चावल के साथ परोसा गया.
यह भी पढ़ें: 'ग्रीनलैंड पर डील का फ्रेमवर्क तैयार, यूरोपीय देशों पर टैरिफ नहीं लगाएंगे', ट्रंप का ऐलान
इसके साथ राय पत्ता, कश्मीरी अखरोट, भुना टमाटर और अखुनी से बनी तीन तरह की चटनियां भी परोसी गईं. डेजर्ट में हिमालयी रागी और कश्मीरी सेब का केक तिमरू और सी बकथॉर्न क्रीम के साथ खजूर और कच्चे कोको वाला कॉफी कस्टर्ड, और हिमालयी शहद से सजी पर्सिमन भी शामिल थी. ये व्यंजन शेफ प्रतीक साधु और कमलेश नेगी के सहयोग से तैयार किए गए थे, जो राष्ट्रपति भवन की ओर से भारत की समृद्ध पाक विरासत को बढ़ावा देने के प्रयास को दर्शाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










