
'यह सही नहीं हुआ', HAL अफसरों को 'डांटने' के वायरल वीडियो पर बोले एयर चीफ मार्शल
AajTak
फरवरी में वायरल हुए एक वीडियो में एयर चीफ मार्शल को यह कहते हुए सुना गया था कि उन्हें हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) पर
भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शनिवार को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अधिकारियों की 'क्लास' लेने वाले एक वायरल वीडियो को "दोस्ताना बातचीत" करार दिया. उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से उनकी HAL के अधिकारियों के साथ बातचीत सामने आई, वह "सही नहीं था".
एयर चीफ मार्शल ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि 'यह हास्यास्पद है कि कोई व्यक्ति आपकी निजी बातचीत में घुसकर उसे लीक करे.' एयर चीफ ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल अधिकारियों को तेजी से काम करने के लिए कहना था. उन्होंने कहा कि मैं HAL के अपने सहयोगियों से बात कर रहा था. हम एक साथ प्रशिक्षित हुए हैं. यह टेस्ट क्रू और इंजीनियरों के साथ दोस्ताना बातचीत थी, जिनके साथ मैंने काम किया है. मेरा उद्देश्य उनकी अंतरात्मा को जगाना था, लेकिन जिस तरह से यह सामने आया, वह सही नहीं था.
यह भी पढ़ें: 'अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिला है', ट्रंप के F-35 लड़ाकू विमानों की पेशकश पर बोले वायुसेना प्रमुख
दरअसल, फरवरी में वायरल हुए एक वीडियो में एयर चीफ मार्शल को यह कहते हुए सुना गया था कि उन्हें हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) पर "कोई विश्वास नहीं है".
वहीं, इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान देने की अभी तक औपचारिक पेशकश नहीं हुई है. दरअसल, हाल में अमेरिका की ओर से भारत को F-35 लड़ाकू विमान देने की खबर सामने आई थी. इसकी महंगी कीमत को लेकर जब एयर चीफ मार्शल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी इसपर कोई कमेंट करना सही नहीं है. अभी कोई औपचारिक पेशकश नहीं हुई है. एक लंबी प्रक्रिया है. अभी एयरफोर्स ने इसका विश्लेषण नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनने का मौका, जानें आवेदन करने का तरीका, योग्यता और आखिरी तारीख

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










