
'यह परमात्मा की मर्जी थी...,' CJI पर जूता उछालने की कोशिश पर सस्पेंड वकील ने क्या-क्या कहा?
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राकेश किशोर ने सोमवार को मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की थी. बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है और यह उनकी
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक अभूतपूर्व घटना हुई, जब वरिष्ठ वकील राकेश किशोर ने अदालत की कार्यवाही के दौरान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की. हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर उन्हें रोक लिया और अदालत से बाहर ले गए. अब आजतक से बातचीत में राकेश किशोर का कहना है कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है.
घटना पर बातचीत में वकील राकेश किशोर ने कहा कि उन्हें अपने इस कदम पर कोई पछतावा नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीजेआई ने सनातन धर्म से जुड़े एक मामले में "मजाक उड़ाने वाली टिप्पणी" की थी.
यह भी पढ़ें: CJI बी आर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर का लाइसेंस रद्द, कहीं भी नहीं कर पाएंगे वकालत
उन्होंने कहा, "16 सितंबर को सीजेआई की अदालत में एक जनहित याचिका पर सुनवाई हुई थी. सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा, "जाओ, मूर्ति से कहो कि वो अपना सिर खुद वापस लगा ले." जब नूपुर शर्मा का मामला आया तो अदालत ने कहा कि उसने माहौल खराब किया लेकिन जब सनातन धर्म से जुड़ा मामला आता है, तो अदालत ऐसे आदेश पारित करती है."
'राहत नहीं देनी तो मत दो, लेकिन मजाक मत उड़ाओ'
राकेश किशोर ने आगे कहा, "अगर राहत नहीं देनी है तो मत दो, लेकिन मजाक मत उड़ाओ. मुझे ठेस पहुंची. मैं नशे में नहीं था. यह मेरी प्रतिक्रिया थी उनके व्यवहार पर. मैं डरा नहीं हूं और मुझे इस पर कोई पछतावा नहीं है." घटना के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने वकील राकेश किशोर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और इसे "कानूनी बिरादरी पर धब्बा" बताया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










