
'यह एक्ट ऑफ गॉड...', RAU'S IAS कोचिंग हादसे के आरोपियों की कोर्ट में दलील
AajTak
ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसे में गिरफ्तार चार आरोपियों ने कोर्ट में दलील दी है कि यह हादसा एक दैवीय कृत्य था और इसे टाला जा सकता था, यदि नागरिक एजेंसियां अपने कर्तव्यों का पालन करतीं, जिसे करने में वे बुरी तरह विफल रही हैं.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित जिस RAU'S IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पिछले महीने तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की डूबकर मौत हो गई थी, उसके जेल में बंद चार सह-मालिकों ने शुक्रवार को अदालत में कहा कि यह घटना 'एक्ट ऑफ गॉड' (भगवान का कृत्य) था, जिसे टाला जा सकता था यदि सिविक एजेंसियां अपने कर्तव्यों का पालन करतीं. आरोपी- परविंदर सिंह, तजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और सर्बजीत सिंह ने मामले में जमानत की मांग करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना के समक्ष यह दलील दी.
चारों आरोपियों के वकील ने न्यायाधीश से कहा, 'यह दैवीय कृत्य था जो हुआ और इसे टाला जा सकता था यदि नागरिक एजेंसियां अपने कर्तव्यों का पालन करतीं, जिसे करने में वे बुरी तरह विफल रही हैं.' आरोपियों के वकील ने कोर्ट से कहा कि बिल्डिंग के बेसमेंट में कोई लाइब्रेरी नहीं चलती थी, बल्कि इसे क्लास शुरू होने से पहले छात्रों के लिए वेटिंग एरिया के रूप में उपयोग किया जा रहा था. छात्र यहां जा सकते थे और बैठ सकते थे और सेल्फ स्टडी कर सकते थे. लीज डीड में लाइब्रेरी के बारे में बात नहीं की गई है, लेकिन इसमें कहा गया है कि इसका उपयोग कोचिंग उद्देश्य के लिए किया जाना था.'
फायर डिपार्टमेंट ने बिल्डिंग को दी थी NOC
वकील ने दावा किया कि घटना होने से कुछ दिन पहले बिल्डिंग परिसर का फायर डिपार्टमेंट ने निरीक्षण किया था. उन्होंने दावा किया कि निरीक्षण के बाद अग्निशमन विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि बेसमेंट का उपयोग स्टोरेज के उद्देश्य से किया जा रहा था और इमारत एक शैक्षिक केंद्र चलाने के लिए सुरक्षित और उपयुक्त थी. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा लगाने के लिए जानबूझ कर अपराध करने का इरादा भी होना चाहिए.
आरोपी भागे नहीं, खुद पुलिस के पास पहुंचे थे
आरोपियों के वकील ने कहा, 'इस मामले में जानबूझ कर अपराध करने का इरादा कहां साबित होता है? क्या बिल्डिंग मालिकों ने यह सोचकर प्रॉपर्टी कोचिंग सेंटर को रेंट पर दी थी कि वे एक बेसमेंट बनाएंगे और एक दिन जब बारिश होगी तो इसमें डूबकर लोगों की मौत हो जाएगी. गैर इरादतन हत्या की धारा लगाने के लिए कोई नजदीकी लिंक तो होना ही चाहिए.' वकील ने जज के सामने तर्क दिया कि चारों आरोपी गिरफ्तारी से नहीं बचे और घटना के बारे में पता चलने के बाद वे खुद ही पुलिस स्टेशन गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










