
यमुना पर तैरता जहरीला झाग, एनवायरमेंटल एक्सपर्ट्स ने दिल्ली सरकार को ठहराया जिम्मेदार
AajTak
छठ पर्व से पहले कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में जहरीला झाग तैरते हुए दिखाई दिया. इस स्थिति पर अब पर्यावरणविदों ने दिल्ली सरकार को घेरा है. उनका कहना है कि दिल्ली सरकार ने यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं की है.
Yamuna pollution: छठ पर्व की शुरुआत में अब एक दिन से भी कम वक्त शेष है. इस बीच इस त्योहार की तैयारियों को लेकर राजनीति की भी शुरुआत हो गई है. दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच जुबानी जंग जारी ही थी कि इस बीच पर्यावरणविदों ने दिल्ली सरकार पर यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ‘पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने’ का आरोप लगा दिया है. इस बीच यमुना नदी में तैरते जहरीले झाग का एक वीडियो भी सामने आया है.
तस्वीरें डराने वाली
छठ पर्व से पहले यमुना से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वह श्रद्धालुओं को विचलित कर सकती है. कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में जहरीला झाग तैरते हुए दिखाई दिया. देश की राजधानी दिल्ली में भी बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा छठ का त्योहार मनाने वालों के लिए यह स्थिति खतरनाक साबित हो सकती है.
उपराज्यपाल ने दिए ये निर्देश
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सरकार द्वारा डेजिगनेटड घाटों पर ही छठ पूजा करने की अनुमति दी है. साथ ही उन्होंने यमुना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से साफ घाट और स्वच्छ पानी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










