
यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाएगी केजरीवाल सरकार, जानें क्या है प्लान
AajTak
दिल्ली के नजफगढ़ नाले में सिल्ट के इकठ्ठा होने के कारण बने गाद से जल्द छुटकारा मिल सकता है. इसके लिए केजरीवाल सरकार ने 55 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है. सरकार के मुताबिक यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नजफगढ़ नाले का यमुना में गिरने से पहले उसे पूरी तरह ट्रीट करना बेहद जरुरी है. आइए जानते हैं क्या है केजरीवाल का प्लान.
दिल्ली के नजफगढ़ नाले में सिल्ट के इकठ्ठा होने के कारण बने गाद के दो बड़े टीले (हम्प) की सफाई के लिए केजरीवाल सरकार ने 55 करोड़ रूपये की परियोजना को मंजूरी दी है. इससे नजफगढ़ नाले का प्रवाह बेहतर होगा और पानी के न रुकने से मच्छरजनित बीमारियां भी नहीं पनप सकेंगी. बैठक में नजफगढ़ नाले के दोनों ओर छावला से बसईदारापुर के बीच 27 किमी सड़क बनाने की परियोजना को डिस्कशन फेज में मंजूरी दी गई. लगभग 350 करोड़ रूपये की लागत के इस प्रोजेक्ट से पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, निलोठी, बापरोला, ककरोला, नजफगढ़, द्वारका, विकासपुरी, उत्तम नगर, जनकपुरी, छावला सहित यहां की सैकड़ों कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा और उन्हें ट्रैफिक से निजात मिलेगा.
बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नजफगढ़ ड्रेन की सफाई के लिए गठित उच्चाधिकारियों की कमेटी के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने नजफगढ़ नाले के प्रदूषण को ख़त्म करने के लिए बनाये गये 1-1 प्रोजेक्ट की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नजफगढ़ नाले का यमुना में गिरने से पहले उसे पूरी तरह ट्रीट करना बेहद जरुरी है. बता दें कि नजफगढ़ नाले में दिल्ली के कुल वेस्ट वाटर डिस्चार्ज का 2/3 हिस्सा जाता है.
नजफगढ़ ड्रेन में गाद के जमा होने का कारण मिक्सड अनट्रीटेड सीवर, इंडस्ट्रीज का दूषित पानी, पशुओं का गोबर व सॉलिड वेस्ट है. वर्तमान में नजफगढ़ ड्रेन में 7.7 मिलियन क्यूबिक मीटर गाद इकठ्ठा हो गया है. बुधवार को बैठक में उसमें से 10 लाख क्यूबिक मीटर सिल्ट निकालने के लिए पहले चरण में 55 करोड़ रूपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है. इस परियोजना के तहत नजफगढ़ ड्रेन में दो स्थानों पर बने 2 हम्प (टीलों) को साफ किया जाएगा. इससे नजफगढ़ ड्रेन में पानी का बहाव बेहतर होगा साथ ही मच्छरों का प्रकोप कम होगा, जिससे जनता को मच्छरजनित बीमारियों से राहत मिलेगी. खास बात यह है कि हम्प को हटाने के बाद पहले की तुलना में ज्यादा जल्द पानी का डिस्चार्ज यमुना में पहुंचेगा और पानी का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित होगा व जनता को बैकफ्लो की समस्या से भी राहत मिलेगी.
नजफगढ़ ड्रेन में गिरता है 126 नालों का दूषित पानी
नजफगढ़ ड्रेन में 9 डिपार्टमेंट्स की 126 नालों का दूषित पानी मिलता है. 126 नालों में 3 हरियाणा से आती है। हरियाणा से 36 फीसद पॉल्यूशन लोड आता है. एक बैठक में हरियाणा सरकार ने कहा है कि 1 साल अंदर या तो दूषित पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा या फिर दूषित पानी को रोक दिया जाएगा. दिल्ली में एक बूंद अनट्रीटेड पानी भी नहीं छोड़ा जाएगा. 44 फीसद गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए डीजेबी की ओर से पहले से ही ट्रीटमेंट प्लांट्स बनाए गए हैं. दिल्ली सरकार की ओर से दूषित पानी को बेहतर तरीके से शोधित करने के लिए उन एसटीपी की भी कैपेसिटी बढ़ाई जा रही है. वहीं, अन्य 20 फीसद पॉल्यूशन लोड के लिए डीजेबी डी-सेंट्रलाइज्ड एसटीपी बना रही है और अनाधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन डाली जा रही है.
हरियाणा से आकर मिलने नजफगढ़ ड्रेन में मिलने वाले 3 नाले कुल प्रदूषण में 36% हिस्सेदार दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली में बहने वाले कुल 126 नालों में 3 नाले नजफगढ़ नाले में आकर मिलते हैं और इसकी नजफगढ़ नाले के कुल प्रदूषण में 36 फीसदी कि हिस्सेदारी होती है. जबतक हरियाणा से आने वाला केमिकल और औद्योगिक कचरा युक्त पानी बिना शोधित किए नजफगढ़ नाले में भेजा जाएगा, तबतक इस नाले की सफाई संभव नहीं हो पाएगी. इन नालों में बसईदारापुर नाला, धरमपुर नाला व पालम विहार नाला शामिल है. यमुना को साफ़ करने कि दिशा में हरियाणा से आने वाले इन तीन नालों के पानी का ट्रीट होना बेहद जरुरी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










