
यमुना के बाद हिंडन नदी में आई बाढ़, नोएडा के कई इलाकों में घुसा पानी, अपना घर छोड़ने को मजबूर लोग
AajTak
यमुना के बाढ़ का पानी अभी ठीक से कम भी नही हुआ कि एक और नदी हिंडन में बाढ़ आने से नोएडा के कई इलाकों मे पानी आ गया. आनन फानन में किसी तरह फायर की टीम ने कुछ घरों को खाली करवाया है. माना जा रहा है कि जलस्तर और बढ़ सकता है, जिसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है.
दिल्ली में यमुना फिर उफान पर है. ताजा आंकड़े के अनुसार यमुना खतरे के निशान को पार करते हुए 206.26 मीटर पर दर्ज की गई. यमुना में बढ़ते जलस्तर के साथ लोगों की चिंताएं भी एक बार फिर बढ़ने लगी हैं. इस बार कहानी सिर्फ यमुना या दिल्ली तक सीमित नहीं है. इस बार परेशानी नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में भी बढ़ती दिख रही है. वजह है हिंडन नदी में आई बाढ़.
यमुना के बाढ़ का पानी अभी ठीक से कम भी नही हुआ कि एक और नदी हिंडन में बाढ़ आने से नोएडा के कई इलाकों मे पानी आ गया. आनन फानन में किसी तरह फायर की टीम ने कुछ घरों को खाली करवाया है. माना जा रहा है कि जलस्तर और बढ़ सकता है, जिसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है.
नोएडा के डूब क्षेत्रों में फिर बढ़ा यमुना का पानी
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी नोएडा के सेक्टर 135 के डूब क्षेत्रों में पानी आ गया था. इसके कुछ दिनों बाद जलस्तर कम हुआ तो वहां रहने वाले लोग अपने इलाकों की ओर वापस लौटे. लेकिन आज सुबह फिर पानी बढ़ने से लोगों को अपने घरों से पलायन कर पुश्ते की तरफ सड़क पर आकर रहने को मजबूर होना पड़ा है.
पिछले हफ्ते आई बाढ़ में डूबे दो युवक
गौरतलब है कि 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में यमुना की बाढ़ के पानी में नहाने गए 2 युवकों की डूबने से मौत हो गई थी. करीब 24 घंटे बीतने के बाद पुलिस ने एनडीआरएफ और आसपास के लोगों की मदद से दोनों युवकों के शव को बरामद किया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










