
यमन से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, इजरायली एयर फोर्स ने हवा में ही मार गिराया
AajTak
आईडीएफ के मुताबिक यमन से लॉन्च की गई एक बैलिस्टिक मिसाइल के कारण, डैन और शेरोन क्षेत्रों और यरूशलेम के पास के क्षेत्रों सहित पूरे इजरायल में रॉकेट सायरन सक्रिय हो गए. आईडीएफ ने कहा कि इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही मिसाइल को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया गया.
यमन की ओर से इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल से अटैक किया गया है. इजरायली मीडिया ने आईडीएफ के हवाले से बताया कि रविवार को यमन से आने वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल को इजरायली एयरफोर्स ने हवा में ही इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया. इस हमले के बाद आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गए और देश भर में सायरन बजने लगे. आईडीएफ के मुताबिक यमन से लॉन्च की गई एक बैलिस्टिक मिसाइल के कारण, डैन और शेरोन क्षेत्रों और यरूशलेम के पास के क्षेत्रों सहित पूरे इजरायल में रॉकेट सायरन सक्रिय हो गए.
आईडीएफ ने कहा कि इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही मिसाइल को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया गया. आईडीएफ ने दावा किया उसने यमन की जमीन से हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को इजरायल की ओर आते समय हवा में ही इंटरसेप्ट करके मार गिराया. मिसाइल नष्ट होकर सऊदी अरब की सीमा में गिरा. यह नया मिसाइल अटैक, 20 मार्च की सुबह से लेकर अब तक इजरायल पर हमला करने का हूती विद्रोहियों का चौथा प्रयास है.
यह भी पढ़ें: US Airstrike: यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, देखें US टॉप 10
आईडीएफ ने कहा कि उसकी वायुसेना ने शनिवार को यमन की ओर से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया, जबकि दो अन्य खुले क्षेत्रों में गिरे. इससे पहले गुरुवार को शफेला, यरूशेलम और आस-पास के इलाकों में उस वक्त रॉकेट सायरन बजने लगे, जब 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हूती विद्रोहियों ने मिसाइल अटैक किया. आईडीएफ के मुताबिक इजरायली वायु सेना (IAF) ने मिसाइल को इजरायली क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही मार गिराया.
यह भी पढ़ें: यमन में अमेरिका की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, हूतियों के हथियार गोदाम और मिसाइल प्लेटफॉर्म किए तबाह
गाजा पट्टी में इजरायल फी ओर से फिर शुरू किए गए ग्राउंड ऑपरेशन के जवाब में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रेड सी में शिपिंग रूट्स पर हमले शुरू करने की धमकी दी थी. इसके कुछ दिन बाद यमन में हूतियों के कब्जे वाले इलाकों से इजरायल पर ताबड़तोड़ रॉकेट हमले किए जा रहे हैं. यह घटना राजधानी सना समेत समूचे यमन में हूती ठिकानों पर अमेरिका की सेंट्रल कमांड द्वारा जारी हवाई हमलों के बीच घटित हुई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











