
यमन के सना में इजरायल की एयर स्ट्राइक, हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत
AajTak
यमन के सना में हूती नियंत्रित सरकार के प्रधानमंत्री की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई है. हूती ने इसकी पुष्टि की है.
यमन की राजधानी सना में हूती नियंत्रित सरकार के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की इजरायली हवाई हमले में मौत हो गई. विद्रोही सशस्त्र समूह हूती ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अल-रहावी गुरुवार को हुए एक हमले में कई अन्य मंत्रियों के साथ मारे गए. समूह ने बताया कि यह हमला उस समय हुआ जब अधिकारी पिछले एक साल में सरकार के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए एक वर्कशॉप में भाग ले रहे थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के वक्त हूती रक्षा मंत्री मोहम्मद अल-अती और सैन्य प्रमुख मोहम्मद अब्द अल-करीम अल-घमारी भी रहावी के साथ वर्कशॉप में मौजूद थे. इन दोनों के भी मारे जाने की आशंका है. हालांकि, हूती ने अभी तक इन दोनों की मौत की पुष्टि नहीं की है.
इजराइली हवाई हमले में मारे गए हूती लड़ाके
ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हूती ने 28 अगस्त को यमन से इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे. इसके जवाब में इजरायली एयरफोर्स ने हूती नियंत्रित सना पर बमबारी की थी और विद्रोही समूह के सैन्य ठिकानों और राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली हवाई हमले में कम से कम 10 हूती कमांडर और लड़ाके मारे गए और 90 से ज्यादा घायल हुए हैं.
यह भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों पर इजरायल ने किया बड़ा हमला, यमन की राजधानी सना में कई ठिकानों पर दागीं मिसाइलें
गाजा में चल रहे युद्ध के दौरान हूती विद्रोही फिलिस्तीन के सबसे मुखर समर्थकों में से एक रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में उन्होंने इजरायल की ओर कई मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं और दावा किया है कि ये हमले फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए किए गए हैं. इनमें से अधिकांश मिसाइल्स और ड्रोन्स को इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







