
यमन के एक शख्स के सिर में 18 साल से फंसी थी बुलेट, भारत आया तो बंगलुरु के डॉक्टर्स ने सर्जरी कर निकाली
AajTak
बेंगलुरु में एक हॉस्पिटल में यमन के एक शख्स की सर्जरी की गई है. उसके सिर में 18 साल से गोली फंसी थी, जिससे वो परेशान रहता था. बाद में वो भारत आया और यहां इलाज करवाने का निर्णय लिया. डॉक्टर्स ने तमाम जांचें कीं, लेकिन कुछ क्लियर नहीं हो सका तो सर्जरी करने का फैसला लिया.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में डॉक्टर्स ने एक जटिल सर्जरी करके यमन के नागरिक के सिर में फंसी गोली निकाली है. 18 साल पहले गोली लगने से इस शख्स के दोनों कान बहरे हो गए थे. यमन में काफी इलाज चला, लेकिन तकलीफ दूर नहीं हो सकी. बाद में उसने भारत आने का फैसला किया. यहां बेंगलुरु में उसे नई जिंदगी मिली है.
डॉक्टर्स का कहना था कि सर्जरी के बाद शख्स के सिर से तीन सेंटीमीटर की गोली निकाली गई है. हॉस्पिटल का कहना है कि मरीज अब अपने देश यमन वापस लौट गया है. उसका स्वास्थ्य अब ठीक है.
'यमन में डॉक्टर्स ने हाथ खड़े किए'
बेंगलुरु के एस्टर आरवी हॉस्पिटल के मुताबिक, 18 साल पहले दो पक्षों में विवाद हो रहा था. इस बीच गोलीबारी शुरू हो गई. एक गोली उसके सिर में जा धंसी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. शख्स का कहना है कि गोली लगने के बाद उसे कुछ सुनाई नहीं देता था. उसने कई बड़े हॉस्पिटल में डॉक्टर्स से संपर्क किया, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए. बाद में एस्टर आरवी हॉस्पिटल आया और ऑपरेशन करवाया.
'कनपटी की हड्डी में गहराई तक फंसी थी गोली'
हॉस्पिटल के अनुसार, गोली बायीं कनपटी की हड्डी में गहराई तक धंसी हुई थी, जिससे एक बड़ा सर्जिकल चैलेंज था. हॉस्पिटल ने कहा कि डॉ. विनायक कुर्ले के साथ डॉ. रोहित उदय प्रसाद के नेतृत्व में ईएनटी सर्जनों की टीम ने मरीज के कान से तीन सेंटीमीटर लंबी गोली सफलतापूर्वक निकाली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










