
'यदि पेड़ नहीं लगाए तो बंद कर देंगे प्रोजेक्ट', SC ने पेड़ न लगाने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा-आगरा में पर्यावरण पर प्रदूषण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर दाखिल जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए प्राधिकरणों को प्रोजेक्ट रद्द करने की चेतावनी दी है. सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पेड़ नहीं लगाए गए तो प्रोजेक्टों पर रोक लगा दी जाएगी या फिर उन्हें रद्द कर दिया जाएगा. साथ ही क्षतिपूर्ति वनरोपण सुनिश्चित करने में विफल रहने पर लापरवाह और जिम्मेदार अधिकारियों पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा-आगरा में पर्यावरण पर प्रदूषण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर दाखिल जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने प्राधिकरणों को सख्त चेतावनी दी है और कहा कि अगर पेड़ नहीं लगाए गए तो प्रोजेक्टों पर रोक लगा दी जाएगी.
जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीहा की बेंच ने मथुरा पीडब्ल्यूडी से सवाल करते हुए कहा कि आपने चार परियोजनाओं की अनुमति दी थी. इन प्रोजेक्टों से पर्यावरण पर पड़े प्रभाव की भरपाई के लिए आपको तीस हजार पेड़ लगाने थे तो आपने कितने पेड़ लगाए हैं?
अब तक लगाए गए 18,500 पेड़
अदालत के सवाल पर पीडब्ल्यूडी मथुरा के वकील ने कहा कि अब तक हमने 18,500 पेड़ लगाए हैं. चेन फेंसिंग का काम चल रहा है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पीडब्ल्यूडी मथुरा के कई परियोजनाओं के लिए पेड़ काटने की अनुमति पर रोक लगा दी. और कहा कि तय संख्या से करीब आधे पेड़ भी नहीं लगाए गए हैं.
वहीं, ताज ट्रैपेजियम जोन के लिए साल 2021 में पेड़ काटने की मंजूरी दी गई थी. पेड़ों की कटाई के मुआवजे के रूप में पेड़ न लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने विभिन्न अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है. कोर्ट के निर्देश पर एनएचएआई आगरा, पीडब्ल्यूडी मथुरा, यूपी जल निगम, यूपी रेलवे निगम, यूपी एक्सप्रेस-वे, जेपी इंफ्राटेक, यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन सहित 16 प्राधिकरणों के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.
'नहीं लगाए पेड़ तो बंद कर देंगे प्रोजेक्ट'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










