
म्यांमार में भूकंप का कहर... अब तक 144 की मौत, 700 से ज्यादा लोग घायल
AajTak
म्यांमार में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. भूकंप के चलते अब तक 144 लोगों की मौत हो चुकी है और 732 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, ये जानकारी म्यांमार की सैन्य सरकार (जुंटा) के प्रमुख ने दी है.
म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप और उसके बाद 6.4 तीव्रता के आफ्टरशॉक ने भारी तबाही मचाई. इस आपदा में अब तक 144 लोगों की मौत हो चुकी है और 732 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, ये जानकारी म्यांमार की सैन्य सरकार (जुंटा) के प्रमुख ने दी है. भूकंप से कई इमारतें, पुल और ऐतिहासिक इमारतें गिर गई हैं. इससे कई लोग मलबे में दबे हुए हैं. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र मांडले शहर से 17.2 किमी दूर था, जहां करीब 15 लाख लोग रहते हैं. मांडले के अलावा सगाइंग, नेपिडॉ और अन्य क्षेत्रों में भी भूकंप का जबरदस्त असर देखा गया.
सेना ने आपातकाल की घोषणा की, अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी म्यांमार की सत्तारूढ़ सैन्य सरकार (जुंटा) ने 6 राज्यों में आपातकाल लागू कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है, लेकिन अभी तक विनाश की सही तस्वीर सामने नहीं आई है क्योंकि कई प्रभावित इलाकों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में गिरी हुई इमारतें, दरारों वाली सड़कें और बर्बाद हो चुके घर देखे जा सकते हैं.
थाईलैंड में भी असर, 117 लोग फंसे
म्यांमार के साथ ही थाईलैंड भी भूकंप से थर्रा उठा. बैंकॉक में निर्माणाधीन एक गगनचुंबी इमारत के मलबे के नीचे से 8 लोग मारे गए और दर्जनों श्रमिकों को बचाया गया. बताया जा रहा है कि लगभग 117 लोग अभी भी फंसे हुए हैं, और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चल रहा है. थाईलैंड में एक अलग स्थान पर एक और व्यक्ति की मौत हो गई.
ऐतिहासिक धरोहरें भी हुईं क्षतिग्रस्त
म्यांमार के सरकारी मीडिया के अनुसार भूकंप के कारण 5 शहरों और कस्बों में इमारतें ढह गईं, साथ ही यांगून-मंडले एक्सप्रेसवे पर एक रेलवे पुल और एक सड़क पुल भी ढह गया. शक्तिशाली भूकंप के बाद मंडले में ऐतिहासिक 90 साल पुराना अवा ब्रिज इरावदी नदी में गिर गया. म्यांमार से सामने आ रहीं कई तस्वीरों और वीडियो में एक ढहा हुआ घंटाघर और ऐतिहासिक मांडले पैलेस के क्षतिग्रस्त हिस्से दिखाई दे रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










