
म्यांमार-मणिपुर-असम ड्रग रूट पर NCB की बड़ी कार्रवाई, बराक नदी से 6 किलो हेरोइन बरामद
AajTak
एनसीबी गुवाहाटी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यांमार-णिपुर-असम रूट पर चल रही तस्करी का भंडाफोड़ किया. सिलचर के पास बराक नदी से एक मोटरबोट पकड़ी गई, जिसमें 6 किलो हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की गई. दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. तस्कर जंगल और नदी मार्ग से सुरक्षा एजेंसियों को चकमा दे रहे थे.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) गुवाहाटी जोनल यूनिट ने म्यांमार से भारत की ओर सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को एक संगठित ऑपरेशन के तहत ध्वस्त किया है. यह गिरोह मणिपुर के घने जंगलों और असम की नदियों का इस्तेमाल कर सुरक्षा एजेंसियों से बचते हुए हेरोइन की बड़े पैमाने पर तस्करी कर रहा था. लंबे समय से जुटाई गई खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी ने इस मॉड्यूल की गतिविधियों पर नजर रखी और आखिरकार 1 दिसंबर को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया.
सूत्रों के मुताबिक तस्कर म्यांमार से निकलकर मणिपुर के कठिन जंगल मार्गों से होकर बराक नदी तक पहुंचते थे. इसके बाद छोटी स्वदेशी मोटरबोटों की मदद से वे ड्रग्स को सिलचर की ओर ले जाते थे, ताकि चेक-पोस्ट, सुरक्षा कैंप और शहरी निगरानी से बचा जा सके. इसी रणनीति को ध्यान में रखते हुए एनसीबी की टीम ने नदी मार्ग पर एक सटीक ऑपरेशन की योजना बनाई.
यह भी पढ़ें: 'सेलिब्रिटी फोटो खिंचवाने के लिए बुलाते थे', ड्रग्स सप्लाई के आरोपों पर बोले ओरी, 7 घंटे चली पूछताछ
बराक नदी में सिलचर के पास एक संदिग्ध मोटरबोट को रोककर जब तलाशी ली गई, तो दो लोगों जैकब हमार और मेलोडी हमार को गिरफ्तार किया गया. बोट की गहराई से तलाशी लेने पर बांस की तहों के नीचे 530 साबुन के डिब्बों में छिपाई गई 6.149 किलो हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत करीब 12.5 करोड़ रुपये आंकी गई है.
म्यांमार से भेजा गया था कंसाइनमेंट
शुरुआती जांच से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि यह कंसाइनमेंट म्यांमार से भेजा गया था और इसे हमारखौलियन-फुलेर्टल-लखीपुर बेल्ट तक पहुंचाया जाना था, जहां से इसे आगे विभिन्न नेटवर्कों को सप्लाई किया जाना था. एनसीबी का कहना है कि नदी मार्गों का इस्तेमाल तस्करी के नए पैटर्न को दर्शाता है, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










