
मौसम, मेन्यू और महंगाई... वो फैक्टर जो महंगी कर रहे आपकी थाली, वेज से सस्ता क्यों हो गया नॉनवेज?
AajTak
भारत में खाना खाना लगातार महंगा होता जा रहा है. बीते आठ महीनों में खाद्य महंगाई दर 8 फीसदी के ऊपर बनी हुई है. चिलचिलाती गर्मी और कमजोर मॉनसून के कारण इसमें जल्द राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है.
भारत में खाना-पीना महंगा हो रहा है. नवंबर 2023 के बाद से खाद्य महंगाई दर 8 फीसदी के ऊपर बनी हुई है. एक साल में ही ये लगभग तीन गुना बढ़ गई है. मई 2023 में 2.91% थी, जो मई 2024 में बढ़कर 8.69% हो गई.
खाने का सामान कितना महंगा या सस्ता हुआ, इसे कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) से मापा जाता है. मई 2024 में CFPI 8.69% था. इसका मतलब हुआ कि एक साल पहले जो सामान खरीदते थे, अब वही खरीदने के लिए 8.69% ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है.
इसे ऐसे समझिए कि अगर एक साल पहले खाने का कोई सामान खरीदने के लिए आपने 177.2 रुपये खर्च किए थे, तो अब उतना ही सामान खरीदने के लिए आपको 192.6 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं.
क्यों महंगा हो रहा है खाना?
इसकी कई वजहें हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, फूड एक्सपोर्ट पर रोक और इम्पोर्ट पर टैरिफ कम करने का भी कुछ खास फायदा नहीं दिखा.
पिछले साल कई इलाकों में सूखा पड़ा था और इस साल ज्यादातर राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाया, जिस कारण दालें, सब्जियां और अनाज जैसी खाद्य पदार्थों की सप्लाई में काफी कमी आई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










