
मौसम : भीषण गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, राजस्थान में 7 मई तो दिल्ली-यूपी में 8 मई से हीटवेव की चेतावनी
AajTak
मौसम विभाग ने एक तरफ जहां गर्म हवाएं चलने की बात कही है. वहीं दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान आने का भी अलर्ट जारी किया है. ऐसा अनुमान है कि तूफान के कारण अंडमान निकोबार में बारिश भी हो सकती है.
उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में हीटवेव एक बार फिर जोर पकड़ सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि 7 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में और 8 मई से मध्य भारत में हीटवेव का एक नया दौर शुरू हो सकती है. पीटीआई के मुताबिक विभाग ने जो रिपोर्ट जारी की है उसके अनुसार 7 मई से 9 मई के बीच राजस्थान में जबकि 8 मई और 9 मई को दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में में हीटवेव की स्थिति बन सकती है.
अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रेकॉर्ड
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अप्रैल का महीने 122 वर्षों में सबसे गर्म रहा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम बारिश होने से इस बार अप्रैल में ज्यादा गर्मी पड़ी. इस महीने में उत्तर पश्चिम भारत का औसत अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और मध्य भारत का 37.78 डिग्री सेल्सियस था. वहीं देश के अन्य इलाकों में उच्च तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.
इस साल मार्च महीना रहा सबसे गर्म
मौसम विभाग ने बताया कि इस बार 71 प्रतिशत कम बारिश हुई. वहीं विभाग के पास मौजूद 122 साल रिकॉर्ड में इस साल मार्च महीना भी सबसे गर्म रहा. इस महीने में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.
इस स्थिति में घोषित होती है हीटवेव

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








