
'मौसम खराब है, लौटना पड़ेगा', केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश से पहले पायलट के आखिरी शब्द
AajTak
उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 6 यात्रियों समेत 7 लोगों की मौत हो गई. हादसे की वजह खराब मौसम और फॉग को माना जा रहा है. उत्तराखंड के डीजीपी ने बताया कि पहाड़ी इलाका होने के चलते यहां अचानक मौसम खराब हो जाता है. फॉग के चलते कुछ नजर नहीं आता. मौसम खराब होने के कारण ही यह हादसा हुआ है.
केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 7 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 6 यात्री और एक पायलट शामिल हैं. इस भीषण हादसे के बाद अब हेलिकॉप्टर के पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के बीच हुई बातचीत सामने आई है. इसमें सामने आया है कि हेलिकॉप्टर के पायलट ने हादसे से पहले कंट्रोल रूम को मौसम खराब होने की जानकारी दी थी.
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने आजतक को बताया कि हेलिकॉप्टर केदारनाथ से फाटा की तरफ जा रहा था. अचानक मौसम खराब हो गया. पायलट ने कंट्रोल रूम को मौसम खराब होने की जानकारी दी. उसने कहा कि उसे वापस लौटना पड़ेगा. लेकिन कुछ देर बाद ही हादसे की सूचना मिल गई.
डीजीपी ने आगे बताया कि पहाड़ी इलाका होने के चलते यहां अचानक मौसम खराब हो जाता है. फॉग के चलते कुछ नजर नहीं आता. मौसम खराब होने के कारण ही यह हादसा हुआ है. हेलिकॉप्टर में सवार 3 यात्री गुजरात तो 3 चेन्नई के रहने वाले थे, जबकि पायलट मुंबई के थे.
कैसे और कब हुआ हादसा?
हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर गुप्तकाशी की तरफ जा रहा था. तभी केदारनाथ धाम से 2 किलोमीटर की दूरी पर गरूड़चट्टी के पास खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. पहले हेलिकॉप्टर किसी स्थान से टकराया और फिर इसमें ब्लास्ट हो गया. इस वजह से हेलिकॉप्टर में बैठे लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










