
मौलाना अजहरी की गिरफ्तारी पर बवाल काटने वालों पर एक्शन, पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठे हुए थे समर्थक
AajTak
रविवार को मुंबई में मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी की गिरफ्तारी के बाद उनकी तत्काल रिहाई को लेकर उनके समर्थकों को भीड़ घाटकोपर पुलिस स्टेशन के बाहर हजारों समर्थक इकट्ठे हो गए थे. अब मुंबई पुलिस बवाल काटने वाली भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
जूनागढ़ में भड़काऊ भाषण देने के मामले में गुजरात पुलिस ने रविवार को मुंबई के रहने वाले इस्लामिक उपदेशक मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को गिरफ्तार कर लिया है. मौलाना अजहरी को मुंबई पुलिस के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में रखा गया था. इसके बाद मौलाना सलमान अजहरी के सैकड़ों समर्थक उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हुए घाटकोपर पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए. अब मुंबई पुलिस ने इस भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
बवाल काटने वालों पर पुलिस का एक्शन जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने रविवार को मुंबई में गुजरात पुलिस द्वारा इस्लामिक उपदेशक मौलाना सलमान अजहरी को गिरफ्तार किया जाने के घाटकोपर पुलिस स्टेशन के बाहर उनकी तत्काल रिहाई को लेकर जमा हुई भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. भीड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332, 333, 341, 336 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मौलाना अजहरी के वकील ने कहा कि इस्लामिक उपदेशक जांच में सहयोग करने के लिए पूरी तरहा से तैयार हैं, लेकिन इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है.जूनागढ़ लेकर रवाना हुई पुलिस जानकारी के अनुसार, मौलाना अजहरी को गिरफ्तार कर गुजरात पुलिस ने मुंबई की एक अदालत में पेश किया और रविवार की देर रात दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई से जूनागढ़ रवाना हो गई.क्या है मामला मौलाना सलमान अजहरी ने बीते बुधवार को गुजरात के जूनागढ़ के सेक्शन बी इलाके में एक कार्यक्रम में आपत्तिजनक भाषण दिया था. इसी भाषण की स्पीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुई थी. इसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम आयोजकों और मौलाना के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 सी, 502 (2), 188 और 114 के तहत मामला दर्ज किया था और इसी आधार पर दो आयोजकों, मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, आयोजकों ने इस कार्यक्रम की मंजूरी ये कहते हुए मांगी थी कि अजहरी लोगों को धर्म और नशा मुक्ति के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए संबोधित करेंगे. पर उन्होंने अपने संबोधन के दौरान भड़काऊ बातों का इस्तेमाल किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










