
मौत बनकर दौड़ी 'बेस्ट' की बेकाबू बस, 13 लोगों को रौंदा, अपनों की चीखों से दहली मुंबई
AajTak
मुंबई के भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. बेकाबू बेस्ट बस ने 13 लोगों को रौंद दिया, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूbझ रहे हैं. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल है.
सोमवार की वो रात... घड़ी में करीब 9:30 बजे थे. दिनभर की हाड़-तोड़ मेहनत के बाद लोग अपने घर की ओर बढ़ रहे थे. किसी के हाथ में सब्जी था, तो किसी के मन में घर जाकर अपनों के साथ सुकून से खाना खाने की आस. लेकिन भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर उस वक्त मातम पसर गया, जब लाल रंग की एक 'बेस्ट' बस काल बनकर आई और पलक झपकते ही 13 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.
बेबसी की चीखें और खून से सनी सड़कें
चश्मदीदों का कहना है कि मंजर इतना खौफनाक था कि रूह कांप जाए. खाली बस अचानक बेकाबू हुई और सामने खड़े लोगों को खिलौनों की तरह कुचलती चली गई. कुछ लोग बस के पहियों के नीचे दबकर तड़प रहे थे, तो कुछ दूर जा गिरे. इस हादसे में 3 महिलाएं और 1 पुरुष ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. जबकि 9 लोग इस वक्त जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. सड़क पर बिखरी चप्पलें, टूटे हुए डिब्बे और खून के धब्बे उस बेबसी की गवाही दे रहे थे, जो कल रात भांडुप ने झेली. स्टेशन रोड जो चंद मिनट पहले भीड़ की चहल-पहल से गुलजार था, वह अचानक 'चीख पुकार और मातम' में तब्दील हो गया.
गुस्से का उबाल, ड्राइवर को भीड़ ने घेरा
हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. अपनों को खोने का गम और प्रशासन की लापरवाही देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साई भीड़ ने बस ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल ड्राइवर को हिरासत में लेकर भीड़ से बचाया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










