
मौत की टाइमिंग, इलाज में ट्रिक, पावर सेंटर का खेल... जयललिता की मौत पर क्यों घिरीं शशिकला?
AajTak
तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की मौत पर बनी जांच कमीशन की रिपोर्ट विधानसभा में आते ही शशिकला पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. जांच कमीशन ने कहा है कि डॉक्टर की सिफारिश के बावजूद जयललिता की सर्जरी नहीं कराई गई. इसके अलावा उनके निधन का ऐलान करने में भी आश्चर्यजनक रूप से देरी की गई.
तमिलनाडु की राजनीति में अम्मा और चिनम्मा की दोस्ती की कभी मिसाल दी जाती थी. अम्मा यानी कि पूर्व सीएम जयललिता और चिनम्मा यानी कि तमिल राजनीतिक का एक और कद्दावर चेहरा शशिकला. चिनम्मा जयललिता की सबसे खास सहेली थीं. लेकिन जयललिता की इस खास सहेली पर उनकी मौत के बाद बेहद गंभीर आरोप लगे हैं.
जयललिता की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही कमीशन ने शशिकला की ओर इशारा किया है और गंभीर आरोप लगाए हैं.
जयललिता ने शशिकला को बाहर का रास्ता क्यों दिखाया
जांच कमीशन ने अपने 475 पन्नों की रिपोर्ट में 4 व्यक्तियों पर उंगली उठाई है. इनमें शशिकला, मेडिकल डॉक्टर के एस शिवकुमार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर और तत्कालीन स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन शामिल हैं. कमीशन ने इनके खिलाफ जांच की मांग की है.
जांच पैनल ने कहा है कि यह बहुत स्पष्ट था कि "बेहद तगड़े संदेह पर ही" जयललिता ने शशिकला को अपने पोएस गार्डन निवास (नवंबर 2011 से मार्च 2012 तक) से बाहर भेज दिया था.
बाद में शशिकला से इस भरोसे की चिट्ठी मिलने के बाद कि वो राजनीति में दखल नहीं देगी, जयललिता ने उसे पोएस गार्डन में आने की अनुमति दी. बावजूद इसके जयललिता ने शशिकला से 'एक निश्चित दूरी' कायम रखी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










