
'मोहल्ला क्लीनिक में चार घंटे में 533 मरीजों का टेस्ट...', BJP ने केजरीवाल सरकार पर लगाया एक और घोटाले का आरोप
AajTak
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य जांच पर ही अब भ्रष्टाचार की आंच आ गई हैं. उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में लोगों के स्वास्थ्य की जांच होती थी. लेकिन अब जो फाइल सामने आई है, इससे यहां होने वाली जांच अब शक के घेरे में है.
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लीनिक्स में होने वाली पैथालॉजी और रेडियालॉजी टेस्ट की CBI जांच का आदेश दिया है. उपराज्यपाल कार्ययालय की तरफ से गुरुवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक पर आरोप लग रहे हैं कि प्राइवेट लैब को फायदा पहुंचाने के लिए इनमें लोगों को गलत टेस्ट करवाने की सलाह दी जा रही है. कुछ दिन पहले ही एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाओं की आपूर्ती की जांच सीबीआई से कराने का निर्देश दिया था.
इसे लेकर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा की दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य जांच पर ही अब भ्रष्टाचार की आंच आ गई हैं. उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में लोगों के स्वास्थ्य की जांच होती थी. लेकिन अब जो फाइल सामने आई है, इससे यहां होने वाली जांच अब शक के घेरे में है.
'सीसीटीवी दिखाइए 533 मरीजों की जांच कहां हुई'
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'कई संगठनों ने बताया की आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लीनिक में एक दिन में 500 पेशेंट देखे गए. समय था 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक यानी 4 घंटे. इतने कम समय में आदमी मंदिर में दर्शन नहीं कर पाता, लेकिन अरविंद केजरीवाल के मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टरों ने 4 ही घंटे में 500 मरीजों की जांच करके, उनको दवाई तक दे दी. आपने सीसीटीवी की बात की थी, उसकी फुटेज दिखाइए कि 533 मरीजों की जांच कहां हुई?'
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'अब ये संदेह है की वे मरीज ही नहीं थे, जिनके नाम पर जांच करके बिलिंग करवा दी गई. पहले तो दारू का घोटाला था, अब दवा का घोटाला भी सामने आ रहा है. स्वघोषित भारत रत्न अरविंद केजरीवाल की सरकार दवा और दारू दोनों में घोटाला कर रही है'. उन्होंने अरविंज केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये सीबीआई से सवाल कर रहे हैं. बवाली अब सवाली बन गए हैं. उल्टा चोर कोतवाल को डांटे. उसी किरदार को दिखाने का काम कर रहे हैं. ये न्यायिक नहीं नैतिक विषय है. वह जांच में शामिल नहीं हो रहे. केजरीवाल का जांच से डरना दिखाता है की वह अपनी गलती की स्वीकारोक्ति कर रहे हैं'.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










