
मोहन माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल ने 2 डिप्टी सीएम के नाम पर भी लगाई मुहर
AajTak
ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी ने चुन लिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ओडिशा बीजेपी के विधायकों ने सर्वसम्मति से मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुना. सीएम मोहन माझी के अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं. रक्षा मंत्री ने बताया कि सभी विधायकों ने इस फैसले का स्वागत किया है.
ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, बीजेपी ने यह तय कर लिया है. मोहन माझी को ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाया गया है. सीएम के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. दोनों केंद्रीय मंत्री सीएम के चयन के लिए ओडिशा पहुंचे थे. यहां विधायकों की मीटिंग हुई, जहां रक्षा मंत्री ने बताया कि मोहन माझी के नाम पर मुहर लगी.
ओडिशा सीएम माझी के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाया गया है. मसलन, प्रभाती प्रविदा और केवी सिंह के रूप में ओडिशा के लिए दो उपमुख्यमंत्री होंगे. सीएम मोहन माझी ने इस साल क्योंझर सीट पर बीजेडी के उम्मीदवार के खिलाफ 11,577 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है.
मोहन माझी कल लेंगे सीएम पद की शपथ
मोहन माझी ने सरपंच ( 1997-2000) के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था. वह पहली बार 2000 में क्योंझर से राज्य विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे. वह चार बार के विधायक हैं और लगातार क्योंझर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह राज्य में बीजेपी के एक आदिवासी नेता हैं, जो अब मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ लेंगे.
कौन हैं ओडिशा के दो डिप्टी सीएम?
ओडिशा के अगले डिप्टी सीएम केवी सिंह देव एक राजघराने से ताल्लुक रखते हैं. वह पटनागढ़ से आते हैं और वह छठी बार अपनी सीट जीते हैं. वह पहले बीजेपी-बीजेडी गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वहीं प्रभाती प्रविदा निमापाड़ा से पहली बार विधायक बनी हैं. इससे पहले वे ओडिशा में बीजेपी की महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकी हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










