
मोमोज से भरी प्लेट गिरने पर हुआ झगड़ा, गर्दन में चाकू घोंप कर दी हत्या, 3 बच्चों का पिता था मृतक
AajTak
Delhi: बर्दाश्त करने की क्षमता अब लोगों में नहीं रह गई है. छोटी-छोटी बातों पर हत्या को को अंजाम दिया जा रहा है. राजधानी नई दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में ऐसी ही एक मामला सामने आया है. तिरंगा चौक पर मोमोज गिर जाने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई.
नई दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में मोमोज खा रहे नकुल से पास खड़े जितेंद्र का हाथ लग गया. जिससे मोमोज नीचे गिर गए. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. बातों-बातों में ही विवाद बढ़ता गया और नकुल ने जीतेंद्र की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, राज मिस्त्री का काम करने वाले जितेंद्र तिरंगा चौक पर अपने परिवार के साथ रहता था. उनके परिवार में पत्नी और 3 बच्चे हैं. शनिवार रात करीब 8:45 बजे जितेंद्र ने अपने साथी वीरेंद्र को फोन कर तिरंगा चौक पर आने को कहा. पहले वीरेंद्र और जितेंद्र दोनों की कपड़े की दुकान थी. बाद में जितेंद्र ने राज मिस्त्री का काम शुरू कर दिया था. जितेंद्र के फोन के बाद वीरेंद्र तिरंगा चौक पहुंच गया. दोनों बात करने लगे तभी उनका परिचित नकुल वहां आ गया. नकुल वहां पर मोमोज खाने लगा.
इसी दौरान जितेंद्र का हाथ नकुल से टच हो गया और उसकी प्लेट से मोमोज नीचे गिर गए. इस पर नशे में धुत नकुल ने जितेंद्र को गाली देनी शुरू कर दी. जितेंद्र के विरोध करने पर नकुल मारपीट करने लगा. इसके बाद नकुल ने जेब से चाकू निकालकर जितेंद्र की गर्दन पर वार कर दिया. इस हमले में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नकुल को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया.
हैरानी की बात यह है कि नकुल और जीतेंद्र एक-दूसरे को पहले से जानते थे. रणहौला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










