
मोबाइल यूज करने पर पेरेंट्स ने डांटा तो नाराज बेटी ने 'मिनी नियाग्रा' में लगा दी छलांग, VIDEO
AajTak
बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल में मंगलवार को एक युवती ने छलांग लगा दी. हालांकि मौके पर तैनात लोगों ने उसे बचा लिया. बात में पता चला कि युवती के परिजनों ने उसे मोबाइल यूज करने पर फटकार लगाई थी, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया था.
छत्तीसगढ़ में 'मिनी नियाग्रा' कहे जाने वाले चित्रकोट वाटरफॉल के पास एक चौंका देने वाली घटना हुई. यहां एक युवती ने कूदकर जान देने की कोशिश की. हालांकि समय रहते उसे बचा लिया गया. इस घटना के पीछे जो वजह सामने आई, उसने सभी को दंग कर दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवोदिता पाल ने बताया कि 21 साल की युवती का नाम सरस्वती मौर्य है. वह अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर बिताया करती थी. उसकी इस आदत से परिजन परेशान हो गए थे. वह सरस्वती को इसके लिए डाटते थे. पुलिस ने बताया कि पिता संतो मौर्य ने मंगलवार को भी करीब दोपहर 1 बजे के सरस्वती मौर्य को मोबाइल ज्यादा खेलने पर लेकर डांट लगाई थी. इससे नाराज होकर सरस्वती चित्रकोट वाटरफॉल पहुंच गया.
पुलिस ने बताया कि वाटरफॉल देखने आए लोगों को जब यह एहसास हुआ कि वह आत्महत्या करने जा रही है, तो उन्होंने उसे रोकने की काफी कोशिश लेकिन सरस्वती ने किसी की नहीं सुनी और फॉल में छलांग लगा दी. हालांकि उसे तुरंत ही अपनी गलती का अहसास हो गया. इसके बाद वह खुद को डूबने से बचाने के लिए तैरकर बाहर आने की कोशिश करने लगी.
चित्रकोट चौकी प्रभारी तामेस्वर चौहान ने आजतक को बताया कि वाटरफॉल के पास सुरक्षा के लिए तैनात गांववाले नाव लेकर सरस्वती के पास पहुंच गए और उसे बचा लिया. पुलिस के अनुसार सरस्वती मौर्य चित्रकोट गांव की ही रहने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती चित्रकोट के एक होटल में काम करती है. पिछले साल भी एक युवती ने चित्रकोट वारटरफॉल में छलांग लगा दी थी.
जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, जिस चित्रकोट वाटरफॉल में भी खूब पानी है. इस वाटरफॉल की ऊंचाई 90 फीट है. यहां सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं.
(रिपोर्ट: धर्मेंद्र महापात्रा)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










