
मोबाइल छीना, कपड़े उतरवाए फिर खींचीं अश्लील फोटो... IIT-BHU में छात्रा से छेड़छाड़ पर बवाल
AajTak
वाराणसी में IIT-BHU की छात्रा से बीती रात कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की. उसके कपड़े उतरवा दिए, मोबाइल छीन लिया और उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींचीं. 2000 के ज्यादा छात्रों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए BHU कैंपस में प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है. उधर, पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की एक बड़ी घटना सामने आई है. लेकिन इस बार शिकार बनी है IIT-BHU की छात्रा. बीती रात छात्रा से हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद से BHU स्टूडेंट्स में रोष व्याप्त है. 2000 से ज्यादा छात्रों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए कैंपस में प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है. छात्रों ने कहा कि आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो.
साथ ही ये मांग की भी जा रही है कि BHU में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं. बता दें, ये छात्रा से छेड़छाड़ की ये कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले साल 2017 में भी एक छात्रा के साथ इसी तरह छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, जिससे पूरा देश हिल गया था. लेकिन बावजूद इसके अभी भी BHU कैंपस में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं.
इस बार IIT-BHU की एक सेकंड ईयर की छात्रा के साथ एक बार फिर छेड़छाड़ की गई. बीती रात को जब छात्रा अपने एक साथी के साथ कैंपस के अंदर ही एक स्थान से दूसरे स्थान की तरफ जा रही थी, तभी कृषि संस्थान के पास कुछ बाहरी युवकों ने उनको घेर लिया. छात्र-छात्रा को अलग करके छात्रा के साथ जमकर बदतमीजी और छेड़खानी की.
इतना ही नहीं आरोप है कि मनचलों ने छात्रा के कपड़े भी उतरवा दिए और मारपीट करके उसका मोबाइल छीन लिया. फिर उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींचीं. घटना के बारे में जब कॉलेज स्टूडेंट्स को पता चला तो आज यानी गुरुवार को 2000 से ज्यादा छात्र हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर BHU कैंपस के अंदर एकत्रित हुए. फिर प्रोटेस्ट शुरू किया.
अभी भी छात्रों का प्रोटेस्ट जारी है. उनकी मांग है कि कैंपस में सुरक्षा मुहैया करवाई जाए. और जिन मनचलों ने भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. फिलहाल लंका थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










