
मोदी 3.0 कैबिनेट में TDP की कितनी हिस्सेदारी, कौन-कौन लेंगे शपथ... आ गई लिस्ट
AajTak
मोदी 3.0 में कैबिनेट का स्वरूप कैसा होगा इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है और अटकलें ही लगाई जा रही हैं. इस बीच टीडीपी ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी है.
नरेंद्र मोदी आज शाम राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. करीब एक दशक बाद देश में फिर से गठबंधन सरकार की वापसी हो रही है. साल 2014 और 2019 से बीजेपी को अपने दम पर बहुमत हासिल हुआ था. लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी बहुमत के आंकड़े 272 से 32 कम रह गई है. हालांकि, भाजपा नीत गठबंधन एनडीए को 293 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत प्राप्त है. चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड एनडीए के दो प्रमुख घटक दल हैं.
मोदी 3.0 में कैबिनेट का स्वरूप कैसा होगा इसे लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है और अटकलें ही लगाई जा रही हैं. इस बीच टीडीपी ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी है. टीडीपी नेता जयदेव गल्ला ने X पर एक पोस्ट में बताया की उनकी पार्टी को मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद में एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का बर्थ मिला है. तीन बार के सांसद राम मोहन नायडू टीडीपी कोटे से नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री होंगे और पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री होंगे.
राम मोहन नायडू टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के करीबी सहयोगी हैं. वह लोकसभा में श्रीकाकुलम ससंदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. डॉ. पी. चन्द्रशेखर पेम्मासानी गुंटूर से पहली बार सांसद बने हैं. वह पेशे से एक डॉक्टर और उद्यमी हैं. इस बार के लोकसभा चुनावों में वह सबसे अमीर प्रत्याशियों में से एक थे. बता दें कि आंध्र प्रदेश में टीडीपी, भाजपा और जनसेना पार्टी ने इस बार विधानसभा और लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था. आंध्र में 25 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से टीडीपी को 16, बीजेपी को 3 और जनसेना को 2 सीट पर जीत मिली है. जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी ने को 4 सीटों पर जीत मिली. इस तरह एनडीए ने आंध्र में 25 में से 21 संसदीय सीटों पर जीत दर्ज की.
नरेंद्र मोदी शपथग्रहण समारोह से पहले नए मंत्रीपरिषद के सदस्यों के साथ अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










