
'मोदी सरकार ने बिल्कुल ठीक किया', किस बात पर बोले मनमोहन सिंह?
AajTak
मनमोहन सिंह ने अपने हालिया इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है. भारत की जी-20 मेजबानी को लेकर उन्होंने कहा है कि उनके जीवनकाल में यह आयोजन हो रहा है जिसे लेकर वो काफी खुश हैं. वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध और जी-20 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के न आने पर भी उन्होंने टिप्पणी की है.
जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत का रुख, जी-20 की मेजबानी, चीन के साथ सीमा विवाद और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के जी-20 में न आने समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की है. महमोहन सिंह ने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत के रुख को उचित ठहराते हुए कहा है कि भारत ने शांति की अपील करते हुए अपने आर्थिक हितों और संप्रभुता को प्राथमिकता देकर बिल्कुल ठीक काम किया है. वहीं, जी-20 की मेजबानी को लेकर मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत उनके जीवनकाल में जी-20 की मेजबानी कर रहा है, जिसे लेकर उन्हें खुशी है.
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या बोले महमोहन सिंह?
मनमोहन सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत के रुख को सही ठहराते हुए कहा, 'रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर, नई विश्व व्यवस्था को संचालित करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है. भारत ने शांति की अपील करते हुए अपनी संप्रभुता और आर्थिक हितों को प्राथमिकता देकर सही काम किया है.'
जी-20 से पहले भारत के भविष्य पर बात करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि वो भारत के भविष्य को लेकर चिंतित होने से ज्यादा आशावादी हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य को लेकर यह आशावाद इस बात पर निर्भर करता है कि भारत एक सौहार्दपूर्ण समाज बने.
'मुझे खुशी है कि जी-20...'
मनमोहन सिंह साल 2004- 2014 तक, दस साल भारत के प्रधानमंत्री रहे जिस दौरान उन्होंने कई जी-20 शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लिया. इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि अब घरेलू राजनीति में विदेश नीति की भूमिका बदली है अथवा बढ़ी है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








